{"_id":"67acb97fa9a9d6c5f30ddf4c","slug":"badass-ravi-kumar-box-office-collection-day-6-himesh-reshammiya-prabhu-deva-film-total-earnings-2025-02-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Badass Ravi Kumar Collection Day 6: ‘बैडएस रवि कुमार’ की कमाई में गिरावट, जानिए फिल्म का छठे दिन का कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Badass Ravi Kumar Collection Day 6: ‘बैडएस रवि कुमार’ की कमाई में गिरावट, जानिए फिल्म का छठे दिन का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Wed, 12 Feb 2025 08:42 PM IST
सार
Badass Ravi Kumar Box Office Collection Day 6: सिंगर हिमेश रेशमिया लगातार कोशिश कर रहे हैं कि बतौर हीरो फिल्मों में खुद को स्थापित कर लें। लेकिन हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘बैडएस रवि कुमार’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है। जानिए, इस फिल्म ने छठे दिन कितनी कमाई की।
विज्ञापन
1 of 5
बैडएस रवि कुमार
- फोटो : यूट्यूब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
‘बैडएस रवि कुमार’ फिल्म रिलीज से पहले जरूर चर्चा में आई थी। फिल्म में सिनेमा के रेट्रो दौर को दिखाया गया। लेकिन दर्शकों को हिमेश की एक्टिंग और फिल्म नहीं पसंद आई है। जानिए, इस फिल्म ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने रुपये बटोरे।
2 of 5
फिल्म बैडएस रवि कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
छठे दिन का कलेक्शन
शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ‘बैडएस रवि कुमार’ ने छठे दिन 42 लाख रुपये ही कमाए हैं। फिल्म की कमाई दिन-ब-दिन कम होती जा रही है। यही हाल रहा तो हिमेश की फिल्म कुछ ही दिनों में सिनेमघरों से उतर जाएगी।
3 of 5
फिल्म 'बैडएस रवि कुमार' की कुल कमाई
- फोटो : अमर उजाला
अब तक की कुल कमाई
हिमेश रेशमिया की फिल्म ‘बैडएस रवि कुमार’ के कुल कलेक्शन की बात करें तो इसने अब तक 7.67 करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस पर कमा लिए हैं। लेकिन यह फिल्म अपना बजट वसूलने से काफी दूर है। फिल्म ‘बैडएस रवि कुमार’ का बजट लगभग 20 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। अभी तक फिल्म ने अपने बजट की आधी कमाई भी नहीं की है। आने वाले दिनों में ऐसी कोई उम्मीद भी नजर नहीं आ रही है। जल्द ही शुक्रवार को नई फिल्में थिएटर में आएंगी तो ‘बैडएस रवि कुमार’ के लिए मुश्किल और बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बैडएस रवि कुमार, लवयापा
- फोटो : एक्स
स्टार किड्स की फिल्म से मुकाबला
हिमेश रेशमिया की फिल्म ‘बैडएस रवि कुमार’ का मुकाबला सिनेमाघरों में खुशी कपूर और जुनैद कपूर की फिल्म ‘लवयापा’ से हो रहा है। खुशी कपूर श्रीदेवी की बेटी हैं और जुनैद खान आमिर खान के बेटे हैं। इसके बावजूद हिमेश की फिल्म ज्यादा कमाई कर रही है। जहां फिल्म ‘बैडएस रवि कुमार’ ने 7.67 करोड़ रुपये कमाए हैं, वहीं ‘लवयापा’ ने अब तक सिर्फ 6.13 करोड़ रुपये ही बॉक्स ऑफिस पर कमाए हैं। ऐसे में हिमेश की फिल्म ने ‘लवयापा’ से कमाई के मामले में बाजी मार ली है।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'बैडएस रवि कुमार'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म की स्टार कास्ट
‘बैडएस रवि कुमार’ फिल्म में हिमेश रेशमिया के अलावा प्रभु देवा, कीर्ति कुल्हारी, सिमोना जे, सौरभ सचदेवा, संजय मिश्रा और जॉनी लीवर भी हैं। कीथ गोम्स द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2014 में रिलीज हुई 'द एक्सपोज' का स्पिन ऑफ है। उस फिल्म में हिमेश ने 60 के दशक के सुपरस्टार रवि कुमार का किरदार निभाया था। फिल्म ‘बैडएस रवि कुमार’ में भी हिमेश का डांस, एक्शन चर्चा में बना रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।