फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshay Kumar: कॉमेडी से लोगों को हंसाने को तैयार अक्षय कुमार, इस मशहूर निर्देशक की फिल्म में आ सकते हैं नजर

Tue, 12 Mar 2024 05:31 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 12 Mar 2024 05:31 PM IST
विज्ञापन
Bade Miyan Chote Miyan actor Akshay Kumar to team up with Fukrey director Mrigdeep Singh Lamba as per report
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

अक्षय कुमार हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे व्यस्त कलाकारों में से एक हैं। 90 के दशक से अब तक वे अपनी अदाकारी से करोड़ों फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। एक्शन फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अक्षय को कॉमेडी में भी महारत हासिल है। हेरा फेरी से लेकर हाउसफुल फ्रेंचाइजी तक, अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से उन्होंने लोगों को खूब गुदगुदाया है। 

Horror Films: शैतान के बाद अब ये हॉरर फिल्में मचाएंगी दशहत, लिस्ट में शामिल हैं कई हिट मूवी के सीक्वल

Bade Miyan Chote Miyan actor Akshay Kumar to team up with Fukrey director Mrigdeep Singh Lamba as per report
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एक नवीनतम मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अक्षय जल्द ही एक कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि इसके लिए उनकी फुकरे के निर्देशक मृगदीप सिंह लांबा के साथ बातचीत चल रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अक्षय ने हाल ही में निर्देशक से मुलाकात की और उन्हें फिल्म का आइडिया काफी पसंंद आया।

Bade Miyan Chote Miyan actor Akshay Kumar to team up with Fukrey director Mrigdeep Singh Lamba as per report
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कहा जा रहा है कि निर्देशक फुकरे फ्रेंचाइजी के बाद कुछ और हटके बनाना चाह रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक यह फिल्म 2024 की दूसरी छमाही में शुरू होगी और इसके अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि फिल्म में और भी कई प्रतिभाशाली कलाकार नजर आएंगे, जो अपनी अदाकारी से लोगों को हंसाने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bade Miyan Chote Miyan actor Akshay Kumar to team up with Fukrey director Mrigdeep Singh Lamba as per report
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय इन दिनों अपनी आगामी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां को लेकर चर्चा में हैं। उनके साथ इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। इसे इस साल ईद के मौके पर रिलीज करने की तैयारी है। 

विज्ञापन
Bade Miyan Chote Miyan actor Akshay Kumar to team up with Fukrey director Mrigdeep Singh Lamba as per report
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा उनके पास 'जॉली एलएलबी 3', 'स्काई फोर्स', 'वेलकम टू द जंगल' और हाउसफुल 5' जैसी कई बड़े बजट की फिल्में भी हैं। दर्शकों को इन सभी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।
Kriti Kharbanda: हमेशा से लव मैरिज करना चाहती थीं कृति खरबंदा! बोलीं- मैं प्यार और साथ में विश्वास रखती हूं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed