फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prithviraj Sukumaran: पृथ्वीराज सुकुमारन ने की अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ की जमकर तारीफ, कह डाली यह बड़ी बात

Thu, 04 Apr 2024 08:44 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 04 Apr 2024 08:44 AM IST
विज्ञापन
Bade Miyan Chote Miyan Actor Prithviraj Sukumaran praised Akshay Kumar Tiger Shroff Read Details Inside
बड़े मियां छोटे मियां-पृथ्वीराज सुकुमारन - फोटो : सोशल मीडिया

बड़े मियां छोटे मियां इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से है। फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आने वाले हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान मलयालम अभिनेता ने बॉलीवुड अभिनेताओं के साथ काम करने के अपने अनुभव और बारे में खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार की जमकर तारीफ भी की।


Teja Sajja: ‘जय हनुमान’ में हनुमान के किरदार पर क्या बोले तेजा सज्जा, शुरू की अपनी इस नई फिल्म की शूटिंग

Bade Miyan Chote Miyan Actor Prithviraj Sukumaran praised Akshay Kumar Tiger Shroff Read Details Inside
पृथ्वीराज सुकुमारन - फोटो : सोशल मीडिया

पृथ्वीराज ने कहा कि टाइगर के पास पास सुपर-डुपर स्टार बनने के लिए सब कुछ है। फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर की प्रशंसा करते हुए उन्होंने उम्मीद जताई की उनके जैसे फिल्मकार के साथ उन्हें आगे भी मौका मिलेगा जो जानते हैं कि अभिनेता का कैसे उपयोग करना है। 

Bade Miyan Chote Miyan Actor Prithviraj Sukumaran praised Akshay Kumar Tiger Shroff Read Details Inside
पृथ्वीराज सुकुमारन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पृथ्वीराज ने आगे अक्षय कुमार  के कला के प्रति समर्पण पर भी बात की। उन्होंने 'नाम शबाना' की शूटिंग के समय को याद करते हुए उनके सहयोग को याद किया, जिसमें अक्षय ने न केवल अभिनय किया था, बल्कि फिल्म के निर्माताओं में से भी एक थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bade Miyan Chote Miyan Actor Prithviraj Sukumaran praised Akshay Kumar Tiger Shroff Read Details Inside
पृथ्वीराज सुकुमारन {बड़े मियां छोटे मियां} - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा, मलयालम अभिनेता ने बताया कि अक्षय के कैमरे के पीछे के व्यक्तित्व को बहुत कम ही लोग जानते हैं, लेकिन उनकी मौजूदगी से सेट पर ऊर्जा बनी रहती है। 'बड़े मियां छोटे मियां' के अन्य कलाकारों की बात करें तो इसमें सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर, अलाया एफ भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। 

विज्ञापन
Bade Miyan Chote Miyan Actor Prithviraj Sukumaran praised Akshay Kumar Tiger Shroff Read Details Inside
मैदान, बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : सोशल मीडिया

10 अप्रैल को रिलीज होने वाली यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन, प्रियामणि और गजराज राव की 'मैदान' से टक्कर लेगी। हाल ही में मैदान का ट्रेलर भी जारी किया गया था, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। इस फिल्म में अजय एक फुटबॉल कोच की भूमिका में नजर आएंगे। दोनों सितारों के फैंस इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है। 
Son of Sardaar 2: सन ऑफ सरदार 2 को निर्देशित करेंगे ये पंजाबी फिल्म निर्माता, अजय की फिल्म पर आया बड़ा अपडेट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed