फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mrunal Thakur: मृणाल ठाकुर को है ब्रांड से परहेज, कपड़ों पर खर्चतीं हैं महज इतने रुपये

Wed, 03 Apr 2024 11:13 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 03 Apr 2024 11:13 PM IST
सार

मृणाल ठाकुर ने ब्रांडेड कपड़ों से परहेज की बात कबूली है। साथ ही अभिनेत्री कपड़ों पर कितना खर्चती हैं, इसका खुलासा कर सबको चौंकाती नजर आई हैं। 
 

विज्ञापन
Mrunal Thakur avoids brands spend only 2000 on clothes family actress big revelation in limelight
मृणाल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

'सीता रामम' और 'हाय नन्ना' जैसी फिल्मों में काम कर तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने वालीं अभिनेत्री मृणाल ठाकुर अगली बार विजय देवरकोंडा के साथ 'फैमिली स्टार' में नजर आएंगी। मृणाल अपने बेबाक बयान को लेकर भी सुर्खियां बटोरती हैं। हाल ही में अभिनेत्री को इंडस्ट्री में होने वाले भेदभाव पर कटाक्ष करते देखा गया था। वहीं अब अभिनेत्री ने अपने आउटफिट पर खर्च किए जाने वाले पैसों का खुलासा कर हर किसी को हैरान कर दिया है।  

Mrunal Thakur avoids brands spend only 2000 on clothes family actress big revelation in limelight
मृणाल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने कहा कि उनका मानना है कि कपड़े खरीदना पूरी तरह से पैसे की बर्बादी है और उन्होंने कभी भी आउटफिट पर दो हजार रुपये से ज्यादा खर्च नहीं किए हैं। एक इंटरव्यू के दौरान मृणाल ने खुलासा किया कि वह महंगे डिजाइनर कपड़ों पर पैसे खर्च नहीं करती हैं क्योंकि कोई उन्हें दोबारा नहीं पहनता है।

Mrunal Thakur avoids brands spend only 2000 on clothes family actress big revelation in limelight
मृणाल ठाकुर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इंटरव्यू के दौरान मृणाल ने अपनी पहनी हुई ड्रेस पर टिप्पणी करते हुए कहा, 'ये मेरे कपड़े नहीं हैं। मैं एक टॉप पर अधिकतम 2000 रुपये खर्च करती हूं। मुझे लगता है कि यह भी बहुत ज्यादा है।' उन्होंने आगे कहा, 'क्योंकि जो भी चीज महंगी होती हैं, आप उसे बार-बार नहीं पहन सकते। हां, आपके वॉर्डरोब में एक क्लासिक स्टेटमेंट कलेक्शन रखना अच्छी बात है लेकिन इसके लिए एक ब्रांड पहनना पैसे की बर्बादी है।'

 

Kaam Chalu Hai: सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी 'काम चालू है', इस दिन राजपाल यादव उठाएंगे समाज की असलियत से पर्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
Mrunal Thakur avoids brands spend only 2000 on clothes family actress big revelation in limelight
मृणाल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

मृणाल ठाकुर ने अपनी बात में आगे जोड़ा, 'मैं उन पैसों को भोजन, कुछ पौधों, घर या ऐसी जमीन पर निवेश करना चाहूंगी जहां मैं खेती कर सकूं। अगर मेरी अलमारी में 1000 चीजें हैं तो उनमें से पांच चीजें स्टेटमेंट चीजें होंगी।' अभिनेत्री ने आगे कहा कि वह स्टाइलिश रहने और महंगे कपड़ों पर खर्च करने से बचने के बीच संतुलन बनाकर चलती हैं।

Sanjay Dutt: इस मेगास्टार की फिल्म में भूत बनेंगे संजय दत्त, शाहरुख, सलमान, अमिताभ के बाद अब ‘बाबा’ की बारी

विज्ञापन
Mrunal Thakur avoids brands spend only 2000 on clothes family actress big revelation in limelight
मृणाल ठाकुर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मृणाल ठाकुर ने लोगों को सुझाव देते हुए कहा, 'आपको स्मार्ट होना होगा और आप ऐसी किसी भी चीज में निवेश नहीं कर सकते जो चलन में है। यह चलन सिर्फ छह महीने, एक साल तक रहेगा और चला गया।' काम के मोर्चे पर मृणाल ठाकुर की आगामी फिल्म 'फैमिली स्टार' 5 अप्रैल, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Bade Miyan Chote Miyan: धमाकेदार एक्शन को फिल्माने में हर दिन खर्च हुए करोड़ों रुपये, निर्देशक ने किया खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed