फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sanjay Dutt: इस मेगास्टार की फिल्म में भूत बनेंगे संजय दत्त, शाहरुख, सलमान, अमिताभ के बाद अब ‘बाबा’ की बारी

Wed, 03 Apr 2024 09:09 PM IST
आकांक्षा गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Wed, 03 Apr 2024 09:09 PM IST
सार

प्रकाश मेहरा निर्देशित ‘जंजीर’ के इस रीमेक में संजय दत्त ने शेर खान का वह किरदार निभाया जो मूल फिल्म में प्राण ने किया था। साउथ सिनेमा की पटरी पर संजू बाबा की गाड़ी रफ्तार से दौड़नी शुरू हुई है दो साल पहले आई फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ से।

विज्ञापन
Sanjay Dutt is reportedly playing character of a grandfather and his ghost in this south film deets inside
संजय दत्त - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी सिनेमा की सुपरहिट फिल्मों में शुमार ‘भूतनाथ’, ‘ओम शांति ओम’, ‘हैलो ब्रदर’, ‘पहेली’, ‘वाह लाइफ हो तो ऐसी’ और ‘तलाश’ में एक बात एक जैसी है और वह है इन फिल्मों में अपने दौर के सुपर सितारों का भूत के किरदार में नजर आना। अब अभिनेता संजय दत्त भी एक फिल्म में भूत बनने जा रहे हैं और जैसी कि जानकारी सामने आ रही है, ये फिल्म न सिर्फ एक मेगा बजट फिल्म है बल्कि फिल्म में वह एक सुपरस्टार के बाबा का किरदार भी करने जा रहे हैं।

Sanjay Dutt is reportedly playing character of a grandfather and his ghost in this south film deets inside
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

संजय दत्त इधर लगातार साउथ सिनेमा में सक्रिय हैं। साउथ सिनेमा से संजय दत्त का नाता कोई 25 साल से भी ज्यादा पुराना है। पहली बार वह साल 1998 में तेलुगु फिल्म ‘चंद्रलेखा’ के एक खास किरदार में नजर आए थे। इसके बाद वह हिंदी और तेलुगु में एक साथ साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म ‘जंजीर’ में नजर आए। प्रकाश मेहरा निर्देशित अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म ‘जंजीर’ के इस रीमेक में संजय दत्त ने शेर खान का वह किरदार निभाया जो मूल फिल्म में प्राण ने किया था। साउथ सिनेमा की पटरी पर संजू बाबा की गाड़ी रफ्तार से दौड़नी शुरू हुई है दो साल पहले आई फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ से।

Sanjay Dutt is reportedly playing character of a grandfather and his ghost in this south film deets inside
लियो, डबल इस्मार्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बीते साल रिलीज हुए अभिनेता विजय की तमिल फिल्म ‘लियो’ में संजय दत्त ने एंटनी दास का दिलचस्प किरदार निभाया। इस साल उनकी साउथ सिनेमा की कई फिल्में रिलीज के लिए प्रस्तावित हैं। तेलुगु फिल्म ‘डबल इस्मार्ट’ में वह बिग बुल का किरदार करते दिखेंगे तो कन्नड़ फिल्म ‘केडी द डेविल’ में विशाल अग्निहोत्री का उनका किरदार अभी से चर्चा में है। संजय दत्त के पास इन दिनों साउथ सिनेमा के तमाम प्रस्ताव लगातार आ रहे हैं और इनमें से जिस एक फिल्म को संजू बाबा ने हाल ही में हरी झंडी दी है, वह बहुत ही दिलचस्प है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Dutt is reportedly playing character of a grandfather and his ghost in this south film deets inside
संजय दत्त, जैकी श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

संजय दत्त ने दरअसल निर्देशक मारुति की फिल्म ‘राजा साब’ में काम करने को हामी भरी है। जी हां, ये वही फिल्म है जिसे अभिनेता प्रभास अपनी रिलीज की कतार में लगी फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के बाद पूरी करने वाले हैं। हॉरर कॉमेडी के रूप में बन रही इस फिल्म से संजय दत्त के जुड़ने के बाद से फिल्म को लेकर ट्रेड में काफी अच्छा माहौल देखा जा रहा है। प्रभास की ये फिल्म इस साल रिलीज होगी, या अगले साल ये तो भी तय नहीं है लेकिन 9 मई को फिल्म ‘कल्कि 2989 एडी’ की रिलीज के तुरंत बाद संजय दत्त और प्रभास के एक साथ के दृश्यों को फिल्माने की तैयारी शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन
Sanjay Dutt is reportedly playing character of a grandfather and his ghost in this south film deets inside
संजय दत्त - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म से जुड़े सूत्र बताते हैं कि फिल्म ‘राजा साब’ में संजय दत्त एक भूत का किरदार निभा रहे हैं। ये भूत फिल्म में राजा साब बने प्रभास के बाबा का है जो एक हादसे में अचानक मर जाते हैं। इस भूत के साथ प्रभास के जो सीन हैं, उनमें काफी स्पेशल इफेक्ट्स का इस्तेमाल होने वाला है और इन दृश्यों से ही फिल्म में कुछ कुछ वैसा ही हास्य उपजने वाला है जैसा अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘भूतनाथ’ में बाबा और पोते के संवादों से उपजता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed