{"_id":"660d7119613ae1aec1050d51","slug":"ali-abbas-zafar-reveals-crores-were-spent-for-akshay-kumar-tiger-shroff-bade-miyan-chote-miyan-action-scenes-2024-04-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bade Miyan Chote Miyan: धमाकेदार एक्शन को फिल्माने में हर दिन खर्च हुए करोड़ों रुपये, निर्देशक ने किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bade Miyan Chote Miyan: धमाकेदार एक्शन को फिल्माने में हर दिन खर्च हुए करोड़ों रुपये, निर्देशक ने किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Wed, 03 Apr 2024 08:41 PM IST
सार
अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी ये फिल्म ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें अक्षय-टाइगर जबर्दस्त एक्शन करते दिखाई दिए हैं। निर्देशक ने हाल ही में बताया कि शूटिंग में हर दिन तीन-चार करोड़ खर्च हो रहे थे।
विज्ञापन
1 of 5
बड़े मियां छोटे मियां
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' रिलीज के लिए तैयार है। दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह एक बड़े बजट की फिल्म है, जिसमें भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी ये फिल्म ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुकी है, जिसमें अक्षय-टाइगर जबर्दस्त एक्शन करते दिखाई दिए हैं। निर्देशक ने हाल ही में बताया कि शूटिंग में हर दिन तीन-चार करोड़ खर्च हो रहे थे।
2 of 5
बड़े मियां छोटे मियां
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निर्देशक अली अब्बास जफर ने फिल्म के बजट पर बात करते हुए खुलासा किया है कि फिल्म की शूटिंग में एक वक्त ऐसा भी था, जब हर दिन तीन-चार करोड़ खर्च हो रहे थे। शूट से पहले कार उड़ाने की रिहर्सल की जाती थी। इसमें 30 से 40 लाख रुपये की कीमत वाली कारों को उड़ाया गया था। उन्होंने कहा ऐसा इसलिए किया जा रहा था ताकि फाइनल शूटिंग में कोई परेशानी न आए। अली ने कहा कि फिल्म बनाने के दौरान सबसे बड़ा दबाव बजट का रहता है।
अली अब्बास ने बताया कि फिल्म से जुड़े अभिनेता और निर्माता भी बजट के दवाब को महसूस करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि आज के दौर में अगर आप चाहते हैं कि आपकी फिल्म अंतरराष्ट्रीय स्तर की दिखाई दे, जिसे देखकर लोग दंग रह जाए, तो इसके लिए पैसे खर्च करने पड़ेंगे। इसके साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि फिल्म के एक्शन सीन के लिए क्रेग मैक्रे के हुनर की मदद ली गई है। वह एक्शन की दुनिया में एक जाना माना नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बड़े मियां छोटे मियां
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
क्रेग मैक्रे ने मैड मैक्स फ्यूरी रोड और एवेंजर्स- एज ऑफ अल्ट्रॉन जैसी फिल्मों में काम किया है। प्लेन से कूदने का सीन हो या फिर तेजतर्रार लड़ाई मैक्रे का एक्शन सीन में जान डाल देते हैं। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि उन्होंने 'बड़े मियां छोटे मियां' में क्या कमाल किया है और दर्शक उसे कितना पसंद करेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
बड़े मियां छोटे मियां
- फोटो : इंस्टाग्राम
'बड़े मियां छोटे मियां' की बात करें तो इसके निर्माता जैकी भगनानी हैं। फिल्म में अक्षय और टाइगर के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ भी नजर आएंगी। फिल्म 10 अप्रैल को ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' से होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।