{"_id":"660d56a0a59551d5b4027447","slug":"don-3-star-ranveer-singh-and-deepika-padukone-will-take-a-pregnancy-break-after-singham-3-as-per-reports-2024-04-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ranveer-Deepika: 'सिंघम अगेन' के बाद प्रेगनेंसी ब्रेक पर जाएंगे रणवीर-दीपिका? जल्द खत्म करना चाहते हैं शूटिंग!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ranveer-Deepika: 'सिंघम अगेन' के बाद प्रेगनेंसी ब्रेक पर जाएंगे रणवीर-दीपिका? जल्द खत्म करना चाहते हैं शूटिंग!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Wed, 03 Apr 2024 06:47 PM IST
सार
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने यह फैसला इसलिए लिया है क्योंकि वह अपने होने वाले बच्चे के साथ अच्छा वक्त बिताना चाहते हैं, जो हमेशा उनके लिए यादगार रहे। हालांकि दोनों ने अभी तक इन खबरों की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। कुछ समय पहले ही कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर फैंस के साथ ये खुशखबरी साझा की थी। दीपिका-रणवीर को लेकर खबर है कि बच्चे के जन्म के कुछ समय बाद दोनों अपने फिल्मी करियर से ब्रेक लेंगे। अब ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर और दीपिका ब्रेक पर जाने से पहले अपने हिस्से की फिल्म 'सिंघम अगेन' की शूटिंग खत्म करना चाहते हैं।
2 of 5
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने यह फैसला इसलिए लिया है क्योंकि वह अपने होने वाले बच्चे के साथ अच्छा वक्त बिताना चाहते हैं, जो हमेशा उनके लिए यादगार रहे। हालांकि दोनों ने अभी तक इन खबरों की पुष्टि नहीं की है। वहीं, दीपिका ने 'सिंघम अगेन' के बाद फिलहाल किसी फिल्म को साइन नहीं किया है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, दोनों ने मंगलवार को मुंबई एक स्टूडियो में 'सिंघम अगेन' की शूटिंग की है। 'सिंघम अगेन' में दीपिका महिला कॉप के किरदार में नजर आएंगी। वह फिल्म में शक्ति शेट्टी की भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म से अभिनेत्री का फर्स्ट लुक पोस्टर भी सामने आ चुकी है। अभिनेत्री के फैंस फिल्म में उनके इस किरदार को लेकर बेहद उत्सुक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स 'सिंघम अगेन' में दीपिका और रणवीर के अलावा करीना कपूर, अक्षय कुमार, अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ और अजय देवगन नजर आएंगे। यह फिल्म 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' का फाइनल शेड्यूल मुंबई में शूट होगा, जिसके लिए एक बड़े सेट का निर्माण किया जा रहा है। अगले कुछ दिनों में शूटिंग शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
5 of 5
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह फिल्म 'सिंघन अगेन' के अलावा 'डॉन 3' में लीड रोल में नजर आएंगे। वहीं, दीपिका पादुकोण हाल ही में फिल्म 'फाइटर' में दिखाई दी थीं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन किया था। अब फैंस को दीपिका और रणवीर की फिल्म 'सिंघम अगेन' के साथ-साथ उनके घर आने वाले नन्हें मेहमान का भी इंतजार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।