फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bade Miyan Chote Miyan: हाड़ कंपा देने वाली सर्दी, मंगल ग्रह जैसी लोकेशन, और अली की गूंजी आवाज, ‘एक्शन’!

Sun, 11 Feb 2024 12:18 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Sun, 11 Feb 2024 12:18 PM IST
विज्ञापन
Bade Miyan Chote Miyan on location report in Jordan Aqaba Petra Akshay Kumar Tiger Shroff Ali Abbas Zafar
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : अमर उजाला

प्रोड्यूसर नंबर वन के उपनाम से मशहूर रहे वाशू भगनानी की अगली फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ इस साल ईद पर रिलीज होने की तैयारी में हैं। इस फिल्म के निर्देशक हैं अली अब्बास जफर, जिनके नाम हिंदी सिनेमा की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में हैं, ‘टाइगर जिंदा है’, ‘सुल्तान’ और ‘भारत’। इस फिल्म की जॉर्डन में हुई शूटिंग लोकेशन पर ‘अमर उजाला’ भी पहुंचा।


Rashmika Mandanna: प्रभास के साथ बनेगी रश्मिका मंदाना की जोड़ी? 'पुष्पा 2' के बाद 'स्पिरिट' में करेंगी अभिनय!

Bade Miyan Chote Miyan on location report in Jordan Aqaba Petra Akshay Kumar Tiger Shroff Ali Abbas Zafar
अली अब्बास जफर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वाशु भगनानी और अली की विरासत

कभी कोलकाता की सड़कों पर साड़ियां बेचने वाले वाशू भगनानी की बतौर फिल्म निर्माता बनाई पहली फिल्म ‘कुली नंबर वन’ की रिलीज को अगले साल 30 साल पूरे हो रहे हैं। उनकी नई फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के निर्देशक अली अब्बास जफर के नाम हिंदी सिनेमा की तीन सबसे बड़ी हिट फिल्मे हैं और हाल ही में दो लीक से इतर फिल्मों ‘जोगी’ और ‘ब्लडी डैडी’ में भी वह अपनी निर्देशकीय क्षमता के नए आयाम साबित कर चुके हैं। ये दोनों जॉर्डन में किसी सामान्य व्यक्ति की तरह उस होटल की लॉबी में दिन ढले पत्रकारों के स्वागत में खड़े मिलते हैं, जहां पूरे भारत से पहुंचे करीब 50 पत्रकार ठहरे हैं। वाशु पूरी गर्मजोशी से मिलते हैं। मुझे देख अली को बताते हैं, ‘हमारा 25 साल का रिश्ता है।’

Bade Miyan Chote Miyan on location report in Jordan Aqaba Petra Akshay Kumar Tiger Shroff Ali Abbas Zafar
वाशु भगनानी, जैकी भगनानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जैकी भगनानी की पहल

कभी जुहू की एक दुछत्ती से अपना फिल्म कारोबार चलाने वाले वाशु का अब लंदन के पास अपना खुद का स्टूडियो है। वह अपनी विरासत अपने बेटे जैकी भगनानी को धीरे धीरे सौंप रहे हैं। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अभिनीत फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का सारा काम जैकी ही देख रहे हैं। रात्रिकालीन भोजन के समय जैकी मिलने आते हैं और फिल्म संपादकों की कुर्सियों के पास घुटने मोड़कर जमीन पर ही बैठ जाते हैं। इतने सारे लोगों को जॉर्डन बुलाने का मकसद भी वह समझाते हैं, ‘बस, मैं सबसे व्यक्तिगत रूप से मिलना चाहता हूं। हिंदी सिनेमा में फिर से ऑन लोकेशन रिपोर्टिंग का दस्तूर शुरू करना चाहता हूं जैसा मेरे पिता जी अपनी हर फिल्म में किया करते थे।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Bade Miyan Chote Miyan on location report in Jordan Aqaba Petra Akshay Kumar Tiger Shroff Ali Abbas Zafar
वादी रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वादी रम की बेहतरीन लोकेशन

जॉर्डन के सीमावर्ती शहर अकाबा से कोई दो घंटे की दूरी पर है दूर दूर तक फैला रेगिस्तानी इलाका वादी रम। भूरे रंग की पहाड़ियां और पथरीली जमीन के आगे फैला रेगिस्तान का ये विस्तार हॉलीवुड के फिल्म निर्माताओं को खूब भाता है। कहते हैं कि यहां की जमीन बिल्कुल मंगल ग्रह जैसी है और इसीलिए जब हॉलीवुड की चर्चित फिल्म ‘मार्शियन’ बनी तो उसकी शूटिंग यहीं हुई। बेहद चर्चित फ्रेंचाइजी ‘स्टारवार्स’ की फिल्मों व सीरीज की शूटिंग यहां होने की भी जानकारी मिलती है। पास में ही दुनिया के अजूबों मे शामिल शहर पेट्रा है। जहां ‘इंडियाना जोन्स’ की शूटिंग हो चुकी है। इसी इलाके की एक पहाड़ी पर ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की शूटिंग होती दिखती है। विशाल मिश्रा के संगीतबद्ध गाने पर अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ मुंबई से पहुंचे सौ से ऊपर नर्तक, नर्तकियों के साथ ताल से ताल मिला रहे हैं। जिस लोकेशन पर ये गाना शूट हो रहा है वहां हाड़ जमा देने वाली सर्दी है। लोग जैकेट के ऊपर जैकेट और उसके ऊपर ओवरकोट पहनकर किसी तरह खुद को गर्म रखने की कोशिश कर रहे हैं। अभिनेत्री अलाया एफ एक जीप में हीटर ऑन करके बहुत ही कम कपड़ों में बैठी हैं। पत्रकारों की टीम को देखकर दूर से ही अभिवादन करती हैं। फिल्म के बारे में बात करने की उनको मनाही है। लेकिन, बस इतना ही कहती हैं, ‘फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ एक ऐसा अनुभव बनने जा रही है जो हिंदी फिल्म के शौकीनों को एक नए स्तर पर ले जाएगी।’

विज्ञापन
Bade Miyan Chote Miyan on location report in Jordan Aqaba Petra Akshay Kumar Tiger Shroff Ali Abbas Zafar
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
क्या होंगे अक्षय और टाइगर के डबल रोल?

फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ईद पर रिलीज होगी। निर्देशक अली अब्बास जफर शूटिंग के बीच में ही बातचीत के कुछ पल मिलने पर बताते हैं, ‘ये फिल्म हिंदी एक्शन फिल्मों में एक नया अध्याय है। मेरी किसी भी फिल्म में अब तक ऐसा एक्शन नहीं रहा है। लेकिन, एक्शन के साथ साथ इसमें जो चीज हिंदुस्तान के लोगों को खूब पसंद आएगी, वह है इस फिल्म के किरदारों की भारतीय संस्कारों और परंपराओं से जुड़ी कहानी।’ तो क्या अमिताभ और गोविंदा वाली ‘बड़े मियां छोटे मियां’ (1994) की तरह इसमें भी अक्षय और टाइगर डबल रोल में दिखेंगे? अली की आंखों में शरारती चमक दिखती है, कहते हैं, ‘अब इसके लिए तो आपको फिल्म देखनी ही होगी।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed