फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rashmika Mandanna: प्रभास के साथ बनेगी रश्मिका मंदाना की जोड़ी? 'पुष्पा 2' के बाद 'स्पिरिट' में करेंगी अभिनय!

Sun, 11 Feb 2024 11:04 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 11 Feb 2024 11:04 AM IST
विज्ञापन
Rashmika Mandanna to cast in prabhas sandeep reddy vanga film spirit post allu arjun pushpa 2 the rule reports
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया

रश्मिका मंदाना इन दिनों 'पुष्पा 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। एक बार फिर वे साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। वहीं इस बीच अभिनेत्री की अगली फिल्म से जुड़ी कुछ खबरें सामने आई हैं। खबर है कि रश्मिका मंदाना की जोड़ी साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ बन सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रभास की आने वाली फिल्म 'स्पिरिट' में मुख्य अभिनेत्री के तौर पर रश्मिका मंदाना के नाम की चर्चा है। हालांकि, अभी तक इस बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Rashmika Mandanna to cast in prabhas sandeep reddy vanga film spirit post allu arjun pushpa 2 the rule reports
रश्मिका मंदाना - फोटो : Instagram

अगर इन खबरों में सच्चाई हुई और रश्मिका 'स्पिरिट' का हिस्सा बनीं तो यह प्रभास के साथ अभिनेत्री की पहली फिल्म होगी। यह पहली बार होगा जब प्रभास और रश्मिका की जोड़ी को फैंस पर्दे पर देखेंगे। यह निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के साथ रश्मिका मंदाना की दूसरी फिल्म भी होगी। उन्हें हाल ही में संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' में देखा गया था, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर भी मुख्य भूमिका में थे।
Imran Khan: जब इमरान खान को एक लड़की ने अपनी कार पार्क करने को कहा, अभिनेता ने साझा किया मजेदार किस्सा

Rashmika Mandanna to cast in prabhas sandeep reddy vanga film spirit post allu arjun pushpa 2 the rule reports
संदीप वांगा रेड्डी, प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, 'स्पिरिट' के बारे में अभी ज्यादा जानकारी आने का इंतजार है। फिल्म की शूटिंग को लेकर इससे पहले संदीप रेड्डी वांगा से सवाल पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि फिल्म की शूटिंग सितंबर 2024 में शुरू होने की उम्मीद है। वहीं इन दिनों संदीप अपनी 'एनिमल' की दमदार सफलता का जश्न मना रहे हैं। वहीं 'स्पिरिट' को लेकर भी फैंस काफी उत्साहित हैं और उन्हें उम्मीद है कि इस फिल्म में भी प्रभास का खास अंदाज देखने को मिल सकता है।
Taapsee Pannu: वंचित लड़कियों से मिलकर मुंबई लौटीं तापसी पन्नू, बाराबंकी-मोगा में किए काम की दिखाईं तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
Rashmika Mandanna to cast in prabhas sandeep reddy vanga film spirit post allu arjun pushpa 2 the rule reports
(पुष्पा 2 और रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों 'पुष्पा 2: द रूल' के लिए शूटिंग कर रही हैं। फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में तेजी से हो रही। इससे पहले फिल्म की शूटिंग कुछ दिनों के लिए रोक दी गई थी, क्योंकि फिल्म के अभिनेताओं में से एक जगदीश भंडारी को हैदराबाद पुलिस ने एक जूनियर कलाकार की आत्महत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया था। जगदीश की गिरफ्तारी के बाद से फिल्म की शूटिंग में देरी हुई, लेकिन अब शूटिंग को समय पर खत्म करने के लिए इस पर तेजी से काम किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि आरएफसी में दो यूनिट अलग-अलग जगहों पर शूटिंग में व्यस्त हैं।
Vidyut Jammwal: क्रैक की रिलीज से पहले मुसीबत में फंसे विद्युत जामवाल, आरपीएफ अधिकारियों ने हिरासत में लिया!

विज्ञापन
Rashmika Mandanna to cast in prabhas sandeep reddy vanga film spirit post allu arjun pushpa 2 the rule reports
रश्मिका मंदाना - फोटो : Instagram

वहीं बात करें रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्मों के बारे में तो वे अल्लू अर्जुन की पैन इंडिया फिल्म 'पुष्पा: द रूल' के लिए 'श्रीवल्ली' की भूमिका फिर से निभाएंगी। इसके साथ ही रश्मिका 'रेनबो' और 'द गर्लफ्रेंड' नाम की तेलुगु फिल्मों की भी शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा वे विक्की कौशल के साथ हिंदी फिल्म 'छावा' में नजर आएंगी।
Upcoming Film: नवजोत गुलाटी की फिल्म हिस्सा बने वाणी कपूर-अपारशक्ति खुराना, परेश रावल ने भी मिलाया हाथ?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed