फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection Report: TBAUJ के कलेक्शन में आया उछाल, लाल सलाम समेत अन्य फिल्मों का यहां जानें हाल

Sun, 11 Feb 2024 09:29 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 11 Feb 2024 09:29 AM IST
विज्ञापन
Box Office Collection Report Saturday Teri Baaton  Aisa Uljha Jiya Lal Salaam Fighter Hanuman
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

फरवरी महीने में दो बड़े सितारों की फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है। साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की लाल सलाम और शाहिद कपूर की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया का लोगों को लंबे समय से इंतजार था। दोनों ही फिल्मों की शुरुआत धीमी हुई है। वहीं, फाइटर और हनुमान अब भी सिनेमाघरों तक दर्शकों को खींचने में कामयाब रही हैं। आइए जानते हैं कि शनिवार को किस फिल्म ने टिकट खिड़की पर कैसा प्रदर्शन किया।


Kangana Ranaut: राजनीति में एंट्री को लेकर कंगना ने कही दिल की बात, बोलीं- मौका मिला तो जरूर...

Box Office Collection Report Saturday Teri Baaton  Aisa Uljha Jiya Lal Salaam Fighter Hanuman
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया

शाहिद कपूर की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की थी। फिल्म ने पहले दिन छह करोड़ 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। हालांकि, शनिवार को फिल्म के बिजनेस में थोड़ा सुधार नजर आया। दूसरे दिन फिल्म ने नौ करोड़ 50 लाख रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 16.20 करोड़ रुपये पहुंच गई है।

Box Office Collection Report Saturday Teri Baaton  Aisa Uljha Jiya Lal Salaam Fighter Hanuman
रजनीकांत-लाल सलाम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लाल सलाम

इस शुक्रवार को ऐश्वर्या रजनीकांत के निर्देशन में बनी लाल सलाम भी रिलीज हुई है। फिल्म में तमिल सुपरस्टार रजनीकांत का एक्सटेंडेड कैमियो है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म  उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी है। पहले दिन फिल्म ने तीन करोड़ 55 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे दिन इसने तीन करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन छह करोड़ 55 लाख रुपये हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Report Saturday Teri Baaton  Aisa Uljha Jiya Lal Salaam Fighter Hanuman
फाइटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फाइटर

ऋतिक रोशन की फाइटर सिनेमाघरों में अब तक मजबूती से टिकी हुई है। पहले हफ्ते में 146.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जबकि दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 41 करोड़ रुपये बटोरे। 16वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार को फिल्म का कलेक्शन एक करोड़ 75 लाख रुपये रहा था। ताजा आंकड़ों के मुताबिक 17वें दिन फिल्म ने तीन करोड़ 70 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 192.95 करोड़ रुपये हो गई है।

विज्ञापन
Box Office Collection Report Saturday Teri Baaton  Aisa Uljha Jiya Lal Salaam Fighter Hanuman
हनुमान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हनुमान

तेजा सज्जा की हनुमान का ब्लॉकबस्टर प्रदर्शन अब भी जारी है। केवल साउथ ही नहीं बल्कि पूरे देश में इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया है। प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 17वें दिन 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 194.33 करोड़ रुपये हो गई है।
Imran Khan: जब इमरान खान को एक लड़की ने अपनी कार पार्क करने को कहा, अभिनेता ने साझा किया मजेदार किस्सा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed