{"_id":"65c837f5d9c073d85b01b93a","slug":"bollywood-actor-imran-khan-recalls-a-fan-asking-him-to-park-her-car-read-here-about-interesting-story-2024-02-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Imran Khan: जब इमरान खान को एक लड़की ने अपनी कार पार्क करने को कहा, अभिनेता ने साझा किया मजेदार किस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Imran Khan: जब इमरान खान को एक लड़की ने अपनी कार पार्क करने को कहा, अभिनेता ने साझा किया मजेदार किस्सा
इमरान खान ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म जाने तू या जाने ना से की थी। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म हिट साबित हुई और वे रातों रात स्टार बन गए। इस फिल्म के बाद उनकी फीमेल फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा बढ़ गई थी। कई हिट फिल्मों में नजर आ चुके इमरान फिलहाल लंबे समय से एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं।
हाल ही में एक बातचीत के दौरान अभिनेता ने एक दिलचस्प किस्सा साझा किया, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। अभिनेता ने एक फैन के साथ हुई एक मनोरंजक घटना को याद करते हुए बताया कि एक बार एक महिला ने उनसे कार पार्क करने का अनुरोध किया था, लेकिन बाद में उसे एहसास हुआ कि वे कौन हैं।
3 of 5
इमरान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
इमरान ने बताया कि एक बार वे लंदन की सड़क पर टहल रहे थे, तभी उन्होंने एक महिला को कार पार्क के लिए जूझता हुआ देखा। अभिनेता ने बताया कि एक लड़की तेजी से कार से बाहर निकली और पार्किंग में सहायता का अनुरोध किया। इसके बाद इमरान ने उनकी कार को सही जगह खड़ी करने में उसकी मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इमरान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता ने हंसते हुए आगे बताया कि कार पार्क हो जाने के बाद उस लड़की ने उन्हें बार-बार धन्यवाद दिया, फिर अचानक उसे एहसास हुआ कि वे अभिनेता इमरान खान है। उन्होंने बताया कि उन्हें देखकर वह लड़की काफी उत्साहित हो गई और चिल्लाते हुए कहा कि ओह माई गॉड, यह आप हैं...।
विज्ञापन
5 of 5
इमरान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
वर्क फ्रंट की बात करें तो इमरान लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर उनकी अब भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम अकाउंट पर वे अक्सर अपनी पिछली फिल्मों के बारे में बात कर प्रशंसकों को जोड़े रखते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वे जल्द ही बॉलीवुड में वापसी कर सकते हैं। हालांकि, इसको लेकर अब तक कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
Taapsee Pannu: वंचित लड़कियों से मिलकर मुंबई लौटीं तापसी पन्नू, बाराबंकी और मोगा में किए काम की दिखाईं तस्वीरें
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।