फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिगड़े बोल: फिरोज खान ने जया बच्चन के खिलाफ की अपमानजनक टिप्पणी, कहा- नटगुल्ली पत्नी ने…

Thu, 23 Dec 2021 11:41 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 23 Dec 2021 11:41 AM IST
विज्ञापन
Firoz Khan made controversial comment on jaya bachchan said her natgulli wife
जया बच्चन, फिरोज खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री और सपा सांसद जया बच्चन इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में संसद में भाषण देते हुए अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए भाजपा पर जमकर आरोप लगाए थे। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने भाजपा के सांसदों को श्राप तक दे दिया कि जल्द ही उनके बुरे दिन आने वाले हैं। इसके अलावा बीते दिन सांसद ने कहा कि भाजपा विपक्ष पर लगातार हमला इसलिए कर रही है क्योंकि वह आने वाले यूपी विधानसभा चुनावों के परिणामों से डरी हुई है। बीजेपी पर हमला करते हुए अभिनेत्री ने यह भी कहा कि "किसी दिन लाल टोपी ही उन्हें कोर्ट में घसीटेगी।"



वहीं, अब अभिनेत्री के इस बयान पर टिप्पणी करते हुए मशहूर टीवी धारावाहिक महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाने वाले जाने- माने अभिनेता फिरोज खान ने जया बच्चन के खिलाफ ट्विटर पर कुछ ऐसा लिख दिया जो अब विवादों में घिर गया है।  

 

Firoz Khan made controversial comment on jaya bachchan said her natgulli wife
फिरोज खान - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, अभिनेता ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट करते हुए अभिनेत्री जया बच्चन के खिलाफ अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल कर डाला। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'अमिताभ बच्चन ने पिछले 50 सालों में जो अपनी इज्जत बनाई थी, उसकी 'नटगुल्ली' पत्नी ने उस इज्जत का कबाड़ा कर दिया।' 
 

 

Firoz Khan made controversial comment on jaya bachchan said her natgulli wife
जया बच्चन - फोटो : पीटीआई

फिरोज खान ने मंगलवार रात को अपने अकाउंट से यह ट्वीट किया। उन्होंने सांसद के तौर पर जया बच्चन के संसद में भाषण को लेकर यह ट्वीट किया। दरअसल, सोमवार को संसद में भाषण देते हुए जया बच्चन केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर बरसीं थी। जया की यह प्रतिक्रिया तब आई जब सोमवार को ही उनकी बहू और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन से पनामा पेपर्स के मामले में ईडी ने पूछताछ की थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Firoz Khan made controversial comment on jaya bachchan said her natgulli wife
फिरोज खान - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, फिरोज खान की बात करें तो उन्होंने साल 1984 में आई बॉलीवुड फिल्म 'मंजिल' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। लेकिन उन्हें पहचान मिली साल 1988 में दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले मशहूर टीवी सीरियल महाभारत से। इस शो में फिरोज अर्जुन की भूमिका निभाते नजर आए थे।

विज्ञापन
Firoz Khan made controversial comment on jaya bachchan said her natgulli wife
फिरोज खान - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा वह बॉलीवुड फिल्म 'कयामत से कयामत तक', 'खतरों के खिलाड़ी', 'जिगर', 'तिरंगा', 'करण अर्जुन', 'साजन चले ससुराल', 'राजा की आएगी बारात', 'मेंहदी', 'जोड़ी नंबर 1' और 'यमला पगला दीवाना फिर से' में भी नजर आ चुके हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed