{"_id":"5c85de73bdec2214074be98f","slug":"badla-and-captain-marvel-box-office-collection-day-3","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'बदला' और 'कैप्टन मार्वल' के कलेक्शन में इस वजह से गिरावट, वीकेंड के बावजूद जुटाए केवल इतने करोड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बदला' और 'कैप्टन मार्वल' के कलेक्शन में इस वजह से गिरावट, वीकेंड के बावजूद जुटाए केवल इतने करोड़
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 11 Mar 2019 09:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
badla, captain marvel
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सस्पेंस थ्रिलर से भरपूर फिल्में बनाने वाले निर्देशक सुजॉय घोष ने एक बार फिर बदला के जरिए दर्शकों के बीच अच्छी पकड़ बना ली है। पहले दिन थोड़ी धीमी ओपनिंग के बाद वीकेंड पर छुट्टियों का इसे फायदा मिला और कलेक्शन में रफ्तार देखी गई। रविवार को ऑस्ट्रेलिया के साथ भारतीय क्रिकेट टीम का मैच था। इस वजह से रविवार को फिल्म की कमाई में जितनी ग्रोथ दिखनी चाहिए थी वो नहीं दिखी।
2 of 5
badla
- फोटो : social media
फिल्म बदला से अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की जोड़ी एक बार फिर से पर्दे पर है। दोनों इससे पहले पिंक में साथ दिखे थे। बदला की ओपनिंग डे की कमाई पर नजर डालें तो पहले दिन इसने पिंक की कमाई को पीछे छोड़ दिया है। पिंक ने ओपनिंग डे पर जहां 4 करोड़ कमाए थे तो वहीं बदला ने 5 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। वेबसाइट बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, रविवार को मैच की वजह से बदला के कलेक्शन में 10 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है। फिल्म ने 9 करोड़ के करीब बिजनेस किया। इस तरह इसने तीन दिन में कुल 22.25 करोड़ जुटाए।
3 of 5
badla
- फोटो : social media
फिल्म बदला स्पैनिश फिल्म कॉन्ट्राटिएम्पो (Contratiempo) से प्रेरित है। एक इंटरव्यू में सुजॉय घोष ने बताया कि इस फिल्म की कहानी उन्होंने 10 साल पहले शुरू कर दी थी। पहले इसमें अमिताभ बच्चन, नसीरुद्दीन शाह और विद्या बालन की मुख्य भूमिका थी। बाद में स्क्रिप्ट में कई बदलाव किए गए। करीब 30 करोड़ के बजट में बनी बदला को 2,200 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। इसे शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Captain Marvel
- फोटो : social media
बॉलीवुड फिल्मों को इन दिनों हॉलीवुड से कड़ी टक्कर मिल रही है। बदला के साथ रिलीज हुई कैप्टन मार्वल के कलेक्शन पर नजर डालें तो ये फिल्म आगे निकलती हुई दिखाई दे रही है। सुपरवूमेन के अवतार में ब्री लार्सन को दर्शक पसंद कर रहे हैं। रविवार को कैप्टन मार्वल ने करीब 13.50 करोड़ का बिजनेस किया है। तीन दिन में फिल्म ने 40 करोड़ कमा लिए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
captain marvel
- फोटो : social media
कैप्टन मार्वल फिल्म को एवेंजर्स सीरीज की अगली फिल्म एंडगेम से जोड़ा गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि एवेंजर्स में कैप्टन मार्वल सबसे ताकतवर सुपरहीरोज में से एक है। फिल्म को इंग्लिश के अलावा हिंदी, तेलुगू और तमिल भाषा में रिलीज किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।