फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बदला' लेने से पहले तापसी पन्नू ने कही बड़ी बात, बोलीं- 'फिल्म देखने दिमाग लेकर आना'

Sun, 03 Mar 2019 08:00 AM IST
shrilata biswas मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 03 Mar 2019 08:00 AM IST
विज्ञापन
badla film promotion taapsee pannu at mithibai college
taapsee pannu - फोटो : amar ujala

एक्ट्रेस तापसी पन्नू इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म बदला की वजह से चर्चा में हैं। इस फिल्म के प्रमोशन में तापसी काफी बिजी चल रही हैं। बदला को प्रमोट करने तापसी मुंबई के एक कॉलेज पहुचीं। यहां स्टूडेंट्स ने उनका पूरे जोश के साथ स्वागत किया। 

badla film promotion taapsee pannu at mithibai college
taapsee pannu - फोटो : amar ujala

तापसी पन्नू साउथ की फिल्मों की पहले से ही स्टार हैं, साथ ही आज की तारीख में भी वो बॉलीवुड में अपना नाम कमा चुकीं है। तापसी ने तमाम फिल्मों में काम किया है और कई फिल्में हिट भी रही हैं। फिल्म प्रमोशन के दौरान तापसी ने कहा कि मेरी फिल्म 'बदला' जो भी देखने आए वो अपना दिमाग जरूर लेकर आए।  

badla film promotion taapsee pannu at mithibai college
taapsee pannu - फोटो : amar ujala

तापसी फिल्म में अपने किरादार को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म में वो एक बिजनेसमैन की पत्नी के किरदार में नजर आएंगी।  यहां तापसी ने बदला के म्यूजिक डायरेक्टर अरमान और अमाल की तारीफें भी की। बता दें कि फिल्म के गानों की काफी चर्चा में हैं। फिल्म का एक गाना 'औकात को बदल दे' अमिताभ ने गाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
badla film promotion taapsee pannu at mithibai college
taapsee pannu - फोटो : amar ujala

'औकात को बदल दे' से अमिताभ बच्चन का रैपर स्टाइल सबको हैरान कर रहा है। अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू फिल्म 'पिंक' के बाद एक बार फिर से साथ-साथ हैं। तापसी पन्नू के साथ अमिताभ बच्चन की बॉन्डिंग दोस्तों जैसी हो गई है।

विज्ञापन
badla film promotion taapsee pannu at mithibai college
badla

सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी ये फिल्म 8 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। फिल्म को रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। बदला के अलावा तापसी पन्नू फिल्म मिशन मंगल और गेमओवर में नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed