{"_id":"5c7b59afbdec22653c2d309c","slug":"badla-screening-attend-amitabh-bachchan-abhishek-bachchan-and-shweta-bachchan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमिताभ बच्चन को कार में लेकर पहुंचे अभिषेक, इस वजह से बेटी श्वेता को भी आना पड़ा साथ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमिताभ बच्चन को कार में लेकर पहुंचे अभिषेक, इस वजह से बेटी श्वेता को भी आना पड़ा साथ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 03 Mar 2019 10:26 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
badla screening
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमिताभ बच्चन जल्द ही सुजॉय घोष की फिल्म बदला में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू, मानव कौल और अमृता सिंह की मुख्य भूमिका है। यह फिल्म इस शुक्रवार 8 मार्च को रिलीज होगी। ऐसे में अमिताभ बच्चन ने फिल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी।
2 of 5
amitabh, abhishek
- फोटो : social media
अमिताभ बच्चन की फिल्म की स्क्रीनिंग हो और उनके दोनों बच्चे ना पहुंचें ऐसा कैसे हो सकता है। अभिषेक और श्वेता दोनों इस मौके पर स्पॉट हुए। अमिताभ के साथ दोनों एक ही कार में स्क्रीनिंग पर पहुंचे। सस्पेंस थ्रिलर पर आधारित बदला ट्रेलर के साथ ही खूब चर्चा बटोरने में कामयाब रही।
3 of 5
badla screening
- फोटो : social media
पिंक जैसी सुपरहिट फिल्म के बाद बदला में एक बार फिर अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू साथ में दिखेंगे। ऐसे में दर्शकों को भी इसका इंतजार है कि एक बार फिर ये जोड़ी कितनी कामयाब होती है। बता दें कि फिल्म में शाहरुख खान कैमियो रोल में हैं। ये फिल्म रेड चिलीज प्रोडक्शन में बनी है।
अमिताभ बच्चन इसमें रैप करते हुए भी दिखेंगे। रैपर स्टाइल में उन्होंने 'औकात को बदल दे' गाया है। गाने को क्लिंटन सेरेजो ने कंपोज किया है जबकि इसके लिरिक्स सिद्धांत कौशल ने लिखे हैं। गाने के बोल काफी प्रभावित करते हैं जो कि जिंदगी की सच्चाईयों को बयां करते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
badla
- फोटो : social media
इससे पहले फिल्म प्रमोशन के दौरान तापसी ने कहा कि 'मेरी फिल्म बदला जो भी देखने आए वो अपना दिमाग जरूर लेकर आए।' तापसी फिल्म में अपने किरदार को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म में वो एक बिजनेसमैन की पत्नी के किरदार में नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।