कबीर खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में मुन्नी का किरदार निभाने वाली हर्षाली मल्होत्रा को प्रतिष्ठित पुरस्कार 'भारत रत्न डॉक्टर अंबेडकर अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया है। अभिनेत्री ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए दी है।
Harshali Malhotra: बजरंगी भाईजान की मुन्नी को मिला 'भारत रत्न डॉ अंबेडकर' पुरस्कार, सलमान खान को किया समर्पित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीर साझा की हैं। इन तस्वीरों में वह अवॉर्ड लेती हुईं नजर आ रहीं हैं। हर्षाली लिखती हैं कि "श्री भगत सिंह कोश्यारी (महाराष्ट्र के राज्यपाल) से भारत रत्न डॉ अंबेडकर पुरस्कार पाकर धन्य हो गई हूं।" फोटो में वह सफेद और गुलाबी रंग का लहंगा पहने नजर आ रहीं हैं। उन्हें पुरस्कार मिलते देख उनके प्रशंसक बेहद खुश हैं।
View this post on Instagram
हर्षाली के एक प्रशंसक ने लिखा, "बधाई हो, भगवान आपको हमेशा खुश और सफल बनाए रखें," जबकि दूसरे प्रशंसक ने लिखा, "बधाई हो दीदी। आप इसके काबिल हैं। अभी और आने बाकी हैं। भगवान आपका भला करे।" तीसरे यूजर ने कमेंट किया, "बधाई हो, आप पर गर्व महसूस कर रहे हैं, तेजी से आगे बढ़ते रहें भगवान आपका भला करे।"
उन्होंने यह पुरस्कार निर्देशक कबीर खान और सलमान खान को भी समर्पित किया है। कबीर खान इस फिल्म के निर्देश और सलमान खान फिल्म बजरंगी भाईजान में मुख्य अभिनेता थे। हर्षाली लिखती हैं “ मुझ पर विश्वास करने के लिए यह पुरस्कार सलमान खान, कबीर खान और मुकेश छाबड़ा अंकल को समर्पित करना चाहती हूं … और पूरी बजरंगी भाईजान टीम को। श्री भगत सिंह कोश्यारी (महाराष्ट्र के राज्यपाल) की ओर से भारत रत्न डॉ. अम्बेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार।
View this post on Instagram
इस उनके एक प्रशंसक ने लिखा, 'मुन्नी ये अवॉर्ड आपको सिर्फ आपकी क्यूटनेस, एक्टिंग स्किल्स और हार्डवर्क की वजह से मिला है। वहीं दूसरे प्रशंसक ने लिखा, "इस पल के लिए बधाई, प्रिय स्वयं अच्छे बनो, खुश रहो, मुस्कुराओ, अपना जीवन जियो और आगे की सभी खुशियों और सफल जीवन की कामना करो।"