पहले पायदान पर कुंडली मार कर बैठी है 'नागिन', 'रुप-मर्द...' ने टॉप 10 शो में बनाई जगह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार्क रिपोर्ट के मुताबिक एकता कपूर का सीरियल 'नागिन 3' लगातार चौथे हफ्ते भी नंबर एक पर डटा रहा। जिससे यह साफ हो गया है कि नागिन का बदला इस बार भी दर्शकों को खूब रास आ रहा है। वहीं दूसरे नंबर पर 'कुंडली भाग्य' सीरियल पहुंच गया है। जो कि लंबे वक्त तक नंबर एक की पोजीशन पर रह चुका है। पिछले हफ्ते की तरह इस बार भी कुंडली भाग्य ने फिर से इस नम्बर को अपने नाम कर लिया है।
कुंडली भाग्य की तरह ही कुमकुम भाग्य को भी इस बार राहत मिली है। इस बार सृति झा और शब्बीर आहलूवालिया का यह शो एक पायदान ऊपर खिसका है। पिछले हफ्ते टीआरपी के मामले में तीसरे नंबर पर रियलिटी शो 'डांस दीवाने' रहा था। यह शो कुछ दिन पहले ही शुरू हुआ है देखते ही देखते इसने लोगों के दिलों में खास जगह बना ली जिसका असर सीधा टीआरपी पर पड़ा।
ये रिश्ता क्या कहलाता है जहां छठे नंबर पर है वहीं इश्क सुभान अल्लाह एक पायदान नीचे खिसक कर सातवें स्थान पर आ चुका है। आठवें पर है कुल्फी कुमार बाजेवाला, नौवे स्थान पर जगह बनाई है शक्ति- अस्तित्व के एहसास की ने और आखिरी पायदान पर है रुप- मर्द का नया स्वरुप। इस बार टीआरपी लिस्ट में इस सीरियल ने धमाकेदार एंट्री मारी है।