फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TRP में बड़ा उलटफेर कर नंबर वन बना 'द कपिल शर्मा शो', देखें टॉप 5 की पूरी लिस्ट

Sat, 27 Apr 2019 09:08 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 27 Apr 2019 09:08 AM IST
विज्ञापन
barc report the kapil sharma show number 1 in trp here full list
the kapil sharma show - फोटो : social media

कपिल शर्मा का शो जब से शुरू हुआ है कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। सिद्धू के अचानक शो से हटने के बाद अर्चना पूरन सिंह दिखी हैं। ऐसा लगता है कि दर्शकों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा है। यही नहीं अभी तक की टीआरपी रेटिंग के बारे में अगर ये कहें कि सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला है तो कुछ गलत नहीं होगा।

barc report the kapil sharma show number 1 in trp here full list
the kapil sharma show - फोटो : social media

16वें हफ्ते की बार्क रिपोर्ट आ गई है। जिसमें दर्शकों ने कई सास-बहू सीरियल को नीचे खिसका दिया है। वहीं कपिल शर्मा के लिए इससे बड़ी खुशखबरी कोई नहीं होगी। द कपिल शर्मा शो ने सभी को पीछे छोड़ते हुए नंबर एक की कुर्सी पर कब्जा कर लिया है। पिछले हफ्ते फिल्म कलंक की स्टारकास्ट कपिल के शो में पहुंची थी। फिल्म भले ही फ्लॉप हो गई हो लेकिन कपिल को इससे काफी फायदा मिला है।

barc report the kapil sharma show number 1 in trp here full list
The Kapil Sharma show - फोटो : social media

कपिल के शो में बच्चा यादव का किरदार निभाकर लोगों को हंसाने वाले कीकू शारदा ने बार्क रिपोर्ट की लिस्ट शेयर की है और लिखा कि 'ओह हां, सभी चैनलों में द कपिल शर्मा शो नंबर वन रहा। पूरी टीम को बधाई।'



 

विज्ञापन
विज्ञापन
barc report the kapil sharma show number 1 in trp here full list
Kumkum Bhagya

पिछले कुछ हफ्ते से नंबर वन की कुर्सी पर काबिज कुमकुम भाग्य को दूसरे नंबर से संतोष करना पड़ा। एकता कपूर के इस शो में लीप चल रहा है। अभि-प्रज्ञा का रिश्ता उनकी बेटियों के इर्द गिर्द घूम रहा है। लीप के बाद दर्शक एक बार फिर इस शो को खूब पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
barc report the kapil sharma show number 1 in trp here full list
super dancer chapter 3 - फोटो : social media

डांस रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 3 में कंटेेस्टेंट का डांस दर्शकों को लुभाने में कामयाब रहा है। यह शो तीसरे नंबर पर रहा। इस हफ्ते इसमें और तड़का लगने वाला है जब शो में रवीना टंडन पहुंचेंगी। बीते दिनों रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed