बार्सिलोना फुटबॉल टीम के दिग्गज खिलाड़ी जावी हर्नांडीज हाल ही में बॉलीवुड और मराठी फिल्मों के मशहूर अभिनेता रितेश देशमुख की महत्वाकांक्षी फिल्म 'राजा शिवाजी' के सेट पर नजर आए। यहां उनका स्वागत उत्साह और गर्मजोशी से हुआ। रितेश के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के सेट पर जावी की मौजूदगी ने हर किसी का दिल जीत लिया।
Xavi Hernandez: 'राजा शिवाजी' के सेट पर पहुंचा फुटबॉल का ये दिग्गज खिलाड़ी, रितेश बोले- अब तक यकीन नहीं हो रहा
Xavi Hernandez Meets Riteish Deshmukh: फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी जावी हर्नांडीज को हाल ही में रितेश देशमुख के साथ देखा गया। रितेश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, जावी अपने परिवार और दोस्तों के साथ राजा शिवाजी के सेट पर पहुंचे। उन्होंने करीब दो घंटे वहां बिताए और सेट को बारीकी से देखा। यह सेट छत्रपति शिवाजी महाराज के युग को जीवंत करता है, जिसमें हर डिटेल पर खास ध्यान दिया गया है। जावी ने सेट की भव्यता और उसकी खूबसूरती की तारीफ की। उनके इस दौरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें उनकी सादगी और उत्साह साफ झलकता है।
View this post on Instagram
रितेश देशमुख ने इस मुलाकात को अपने लिए बेहद खास करार दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर जावी के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा...फुटबॉल के लेजेंड जावी और उनकी प्यारी पत्नी नूरिया को राजा शिवाजी के सेट पर देखना मेरे लिए सम्मान की बात है। आपने अपने परिवार और दोस्तों के साथ हमारे सेट को रौशन कर दिया।"
View this post on Instagram
रितेश ने जावी की सादगी की तारीफ की और कहा कि उनके बच्चे और वह खुद इस मुलाकात के बाद से खुशी से झूम रहे हैं। इसके साथ ही रितेश ने जावी और उनके परिवार को ढेर सारी शुभकामनाएं भी दीं।
'राजा शिवाजी' की बात करें तो एक ऐसी फिल्म है जो छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और उनके शौर्य को पर्दे पर लाने की कोशिश करेगी। रितेश इस फिल्म में अभिनय के साथ इसका निर्देशन भी कर रहे हैं। फिल्म को जियो स्टूडियोज प्रस्तुत कर रहा है। इसे मुंबई फिल्म कंपनी के बैनर तले बनाया जा रहा है।