फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Actors Turned Rapper: ‘रेलगाड़ी’ से शुरू हुआ रैपिंग का दौर, अशोक कुमार के ट्रेंड को आगे ले गए अजय देवगन सहित ये सितारे

Tue, 26 Apr 2022 01:51 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 26 Apr 2022 01:51 PM IST
विज्ञापन
Before Ajay Devgn for Runway 34 these bollywood actors Ashok Kumar ranveer singh amitabh bachchan varun dhawan become Rapper for their films
इन अभिनेताओं ने फिल्मों में किया रैप - फोटो : सोशल मीडिया

रेलगाड़ी...रेलगाड़ी...छुक छुक छुक रेलगाड़ी... अगर आपने अशोक कुमार का ये गाना नहीं सुना तो आज ही सुन लीजिए। यह बॉलीवुड की फिल्मों का पहला रैप सॉन्ग था। ऐसे में अशोक कुमार को भारतीय सिनेमा का पहला रैपर माना जाता है। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन हो या मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान ऐसे कई अभिनेता हैं, जो अपनी फिल्मों के लिए रैपर बन गए। वहीं, हाल ही में अजय देवगन ने अपने रैपर अंदाज से सबको रूबरू कराया है। अजय अपनी 29 अप्रैल को रिलीज होने वाली फिल्म 'रनवे 34' के लिए यशराज मुखाटे के साथ 'जलाया तो नहीं न' लेकर आए हैं। अभिनेताओं का ये स्वैग वाला रैपर अंदाज लोगों को भी काफी पसंद आता है। इसलिए आज हम आपको उन अभिनेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपनी फिल्मों के लिए रैपर बन चुके हैं।

Before Ajay Devgn for Runway 34 these bollywood actors Ashok Kumar ranveer singh amitabh bachchan varun dhawan become Rapper for their films
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर सिंह
2019 में आई फिल्म 'गली बॉय' में रणवीर सिंह ने अपना एकदम अलग ही अंदाज दिखाया। इस फिल्म में उन्होंने एक रैपर का किरदार निभाया था और 'अपना टाइम आएगा' रैप कर लोगों को हैरान कर दिया था। उनका स्वैग लोगों को असली रैपर जैसा ही लगा था। इसके अलावा वह फिल्म 'लेडीज वर्सेस रिक्की बहल' के लिए भी 'आदत से मजबूर' गाने में रैप कर चुके हैं।

Before Ajay Devgn for Runway 34 these bollywood actors Ashok Kumar ranveer singh amitabh bachchan varun dhawan become Rapper for their films
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान ने 2016 में आई फिल्म 'दंगल' में पहलवान गीता और बबीता फौगाट के पिता की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के 'धाकड़' गाने के रिप्राइज्ड वर्जन के लिए आमिर ने रैप किया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Before Ajay Devgn for Runway 34 these bollywood actors Ashok Kumar ranveer singh amitabh bachchan varun dhawan become Rapper for their films
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

वरुण धवन 
'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' के गाने 'लकी तू लकी मैं' में वरुण धवन ने एक छोटा सा रैप किया था। इसके बाद वह फिल्म 'ABCD 2' के गाने 'हैप्पी बर्थडे' गाने में भी रैप कर चुके हैं।

विज्ञापन
Before Ajay Devgn for Runway 34 these bollywood actors Ashok Kumar ranveer singh amitabh bachchan varun dhawan become Rapper for their films
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार
खिलाड़ी अक्षय कुमार भी रैपर बन अपना स्वैग दिखा चुके हैं। उन्होंने 'चांदनी चौक टू चाइना' फिल्म में उसके टाइटल सॉन्ग में रैप किया था। यह फिल्म 2009 में आई थी। फिल्म लोगों को पसंद नहीं आई थे, लेकिन अक्षय का अंदाज बढ़िया लगा था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed