फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फ्लैशबैक: कभी संजय दत्त की पत्नी संग लिव-इन में थे लिएंडर पेस, अब है किम शर्मा संग अफेयर की खबरें

Sat, 17 Jul 2021 09:54 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 17 Jul 2021 09:54 AM IST
विज्ञापन
Before kim sharma leander paes was in relationship with Sanjay dutt ex wife rhea pillai
लिएंडर पेस, किम शर्मा, रिया पिल्लई - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन जगत का खेल जगत के साथ हमेशा से एक अनोखा नाता रहा है। बॉलीवुड की बहुत सी अभिनेत्रियों ने बहुत से खिलाड़ियों संग शादी रचाई है। वहीं कई अभिनेत्रियों की शादी अगर ना भी हो पाई तो किसी खिलाड़ी के साथ उनके अफेयर की खबरें सामने आ ही जाती है। बॉलीवुड अभिनेत्री किम शर्मा भी इन दिनों टेनिस दुनिया के मशहूर खिलाड़ी लिएंडर पेस संग डेटिंग की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में दोनों को गोवा में स्पॉट किया गया ।उनकी दिलकश तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं जिस पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया।



रिया पिल्लई संग था लिएंडर पेस का रिश्ता
फिलहाल दोनों ने अपने रिश्ते को अभी तक आधिकारिक नहीं किया है, लेकिन उनकी तस्वीरों को देखकर माना जा रहा है कि दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। गौरतलब है कि लिएंडर पेस किम शर्मा से पहले महिमा चौधरी और फिर संजय दत्त की पत्नी और मॉडल रिया पिल्लई के साथ भी रिलेशनशिप में रह चुके हैं। लिएंडर और रिया ने 10 साल तक एक दूसरे को डेट किया था। यहां तक कि दोनों लिव इन में रहे थे, लेकिन उनकी मोहब्बत का बेहद ही दर्दनाक अंत हुआ था।

Before kim sharma leander paes was in relationship with Sanjay dutt ex wife rhea pillai
रिया पिल्लई, लिएंडर पेस - फोटो : सोशल मीडिया

लिएंडर पेस का दिल बॉलीवुड की हसीनाओं के लिए हमेशा से धड़कता रहा है। रिया के उनके जीवन में आने से पहले वो अभिनेत्री महिमा चौधरी को डेट कर रहे थे। दोनों करीब 6 साल तक रिलेशनशिप में थे। हालांकि बताते हैं कि रिया की वजह से लिएंडर ने महिमा को छोड़ दिया था। खुद महिमा ने इस बात को स्वीकार किया था कि उनके रिश्ते में दूरी रिया की वजह से आई थी।

Before kim sharma leander paes was in relationship with Sanjay dutt ex wife rhea pillai
रिया पिल्लई संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

लिएंडर पेस साल 2003 में पहली बार मॉडल और आर्ट ऑफ लिविंग की ट्रेनर रिया पिल्लई से मिले थे। हालांकि उस वक्त रिया शादीशुदा थीं। उन्होंने 1998 में ही संजय दत्त से शादी कर ली थी। कहते हैं कि संजय दत्त से शादी में रहते हुए ही वो लिएंडर के करीब आ गईं थीं वहीं संजय दत्त का नाम भी बॉलीवुड की कई हसीनाओं संग जुड़ता रहता था। इसके बाद दोनों का रिश्ता खत्म हो गया था और साल 2008 में दोनों का तलाक हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Before kim sharma leander paes was in relationship with Sanjay dutt ex wife rhea pillai
लिएंडर पेस, रिया पिल्लई - फोटो : सोशल मीडिया

रिया का कहना था कि उन्होंने साल 2005 में ही पेस से शादी कर ली थी और दोनों की एक बेटी है आएना। रिया ने बताया था कि साल 2007 से पहले लिएंडर साल में 20 दिनों के लिए घर रहते थे। 40 दिन अपने खेल और दूसरे काम के सिलसिले में व्यस्त रहते थे। साल के 10 महीने वो घर से बाहर ही रहते थे, लेकिन कहां उन्हें ये नहीं पता था। वहीं लिएंडर ने कभी इस बात को स्वीकार नहीं किया कि उन्होंने रिया से शादी की है। हालांकि वो रिया और अपनी बेटी संग हर जगह साथ नजर आते थे।

विज्ञापन
Before kim sharma leander paes was in relationship with Sanjay dutt ex wife rhea pillai
लिएंडर पेस, रिया पिल्लई - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसे में उनका रिश्ता और बिगड़ने लगा। वहीं रिया ने लिएंडर और उनके पिता पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया। जबकि पेस का कहना था कि उन्होंने कभी रिया से शादी नहीं की। दूसरी तरफ रिया का कहना था कि उनकी बेटी आएना को ब्रेन ट्यूमर है और साल 2009 से वो अकेले ही अपना घर और बेटी को संभाल रही थीं। उनकी आर्थिक स्थिति भी खराब हो गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed