{"_id":"60f1813f81061e1bda32225e","slug":"salman-khan-owns-a-private-yacht-worth-an-emormous-amout-his-net-worth-will-blow-your-mind","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किंग वाली लाइफ: प्राइवेट याट के भी मालिक हैं सलमान खान, जरा कीमत भी सुन लीजिए","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
किंग वाली लाइफ: प्राइवेट याट के भी मालिक हैं सलमान खान, जरा कीमत भी सुन लीजिए
दबंग खान, भाईजान, राधे, प्रेम जैसे नामों से मशहूर सलमान खान आज बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार में से एक हैं। सलमान सलीम खान के बेटे हैं लेकिन उन्होंने फैंस के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। सलमान खान की फिल्में पिछले कुछ समय से भले ही बड़ी हिट ना साबित हो पा रही हों लेकिन फिर भी जबरदस्त कमाई करती हैं। सलमान की अब तक बहुत सी फिल्में ऐसी रहीं हैं जिन्होंने 100 करोड़ ही नहीं बल्कि 600-900 करोड़ तक की कमाई की है। सलमान जितना फिल्मों से कमाते हैं उससे कहीं ज्यादा वो दान कर देते हैं। इसके बाद भी उनके पास करोड़ों की संपत्ति हैं।
सलमान के पास हैं इतनी आलीशान चीजें
सलमान बेहद ही पारिवारिक व्यक्ति हैं। वो आज भी अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई के गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं। पनवेल में उनका एक फॉर्महाउस भी है जहां वो अक्सर जाते रहते हैं। सलमान जबरदस्त कमाई करते हैं ये बात तो सभी जानते हैं लेकिन वो कितने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं ये बात उनके फैंस भी शायद नहीं जानते होंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक सलमान 1950 करोड़ रुपये के मालिक हैं। सलमान के पास दुनिया की कई बेशकीमती चीजें हैं जो शायद सबके पास ना हो।
2 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। वो फिल्मों और विज्ञापन से जबरदस्त कमाई करते है। उनके पास कई लग्जरी कार, बाइक, आलीशान घर और अपना एक प्राइवेट याट भी है। इस याट की कीमत करीब 3 करोड़ रुपये है। साल 2016 में अपने 50वें जन्मदिन पर उन्होंने ये याट खरीदा था और वो अब तक इस पर कई पार्टियां होस्ट कर चुके हैं।
3 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान बाइक्स और कार तो बहुत पसंद करते ही हैं उन्हें साइकिल चलाना भी बहुत अच्छा लगता है। सलमान अक्सर साइकिल चलाते नजर आते हैं उसकी कीमत करीब 4 लाख 32 हजार रुपये है। बॉलीवुड के प्रेम के पास करीब 5 से ज्यादा बाइक्स हैं जिनकी कीमत 1.5 करोड़ रुपये है। उनके पास 9 गाड़िया हैं। सलमान खान जिस गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान के पास बांद्रा इलाके में एक 11वें माले पर फ्लैट भी है। इस लग्जरी अपार्टमेंट की कीमत 30 करोड़ रुपये है।उनका गोराई इलाके में एक फॉर्महाउस भी है जिसकी कीमत 100 करोड़ रुपये है। उनके बीइंग ह्यूमन की वैल्यूशन 235 करोड़ रुपये बताई जाती है। उनकी प्रोडक्शन कंपनी भी करोड़ों की कमाई करती है।
विज्ञापन
5 of 5
सलमान खान
- फोटो : Instagram
दबंग खान अपनी एक फिल्म के लिए करीब 50 करोड़ रुपये तक की फीस लेते हैं। वहीं बिग बॉस के एक एपिसोड के लिए वो 12-14 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान की आखिरी फिल्म 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भा'ई लोगों को खास पसंद नहीं आई। वहीं अब सलमान फिल्म 'अंत' में नजर आने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।