फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Flop Films: बीते 10 साल में फ्लॉप हुईं बॉलीवुड की ये फिल्में, बिग स्टार कास्ट भी नहीं बचा सकी डूबती नैया

Sun, 21 Aug 2022 06:31 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 21 Aug 2022 06:31 PM IST
सार

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों बॉलीवुड फिल्मों का हाल काफी बेहाल नजर आ रहा है। एक ओर जहां साउथ की फिल्में कमाई के नए रिकॉर्ड कायम कर रही है, वहीं हिंदी फिल्में लगातार फ्लॉप होती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Before laal singh chaddha From zero to thugs of hindostan These Bollywood films flopped in the last 10 years
Flop Films - फोटो : Social media

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों बॉलीवुड फिल्मों का हाल काफी बेहाल नजर आ रहा है। एक ओर जहां साउथ की फिल्में कमाई के नए रिकॉर्ड कायम कर रही है, वहीं हिंदी फिल्में लगातार फ्लॉप होती नजर आ रही हैं। हाल ही में रिलीज हुई आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा और अक्षय कुमार रक्षाबंधन भी इस साल की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। तो आइए जानते हैं बीते 10 साल में फ्लॉप साबित हुई बॉलीवुड उन फिल्मों के बारे में, जिन्हें बिग स्टार कास्ट का भी कोई फायदा नहीं मिल सका। 

Before laal singh chaddha From zero to thugs of hindostan These Bollywood films flopped in the last 10 years

तेज

साल 2012 में आई इस फिल्म को प्रियदर्शन ने निर्देशित किया था। फिल्म में अभिनेता अजय देवगन, अनिल कपूर, कंगना रणौत, समीरा रेड्डी, जायेद खान जैसे कलाकार नजर आए थे। लेकिन इसके बावजूद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास असर नहीं दिखा पाई। 52 करोड़ के बजट से बनी यह फिल्म महज 15.91 करोड़ का कारोबार किया। 

 

Before laal singh chaddha From zero to thugs of hindostan These Bollywood films flopped in the last 10 years
अक्षय कुमार फिल्म जोकर - फोटो : सोशल मीडिया

जोकर

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म अक्सर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती है। हालांकि उनकी कुछ फिल्में ऐसी भी हैं, जिन्हें दर्शकों ने सिरे से नकार  दिया। साल 2012 में आई उनकी फिल्म जोकर उनकी ऐसी ही एक फिल्म है। 47 करोड़ के बजट से बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फिसड्डी साबित हुई। फिल्म ने महज 20.23 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Before laal singh chaddha From zero to thugs of hindostan These Bollywood films flopped in the last 10 years

शानदार

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट स्टारर फिल्म शानदार साल 2015 में रिलीज हुई थी। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। 69 करोड़ के बजट से बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई। फिल्म ने सिर्फ 39.48 करोड़ का लाइफटाइन कलेक्शन किया। 

विज्ञापन
Before laal singh chaddha From zero to thugs of hindostan These Bollywood films flopped in the last 10 years
बॉम्बे वैलवेट - फोटो : social media

 बॉम्बे वेलवेट

साल 2015 में ही आई रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा स्टारर बॉम्बे वेलवेट अनुराग कश्यप की सबसे बड़ी फलॉप साबित हुई थी। 120 करोड़ रुपये के बजट से बनी इस फिल्म ने सिर्फ 43 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस बड़े बजय वाली फिल्म को लोगों ने सिरे से नकार दिया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed