फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

South Movies: साउथ सिनेमा की इन फिल्मों ने पहुंचाई लोगों की भावनाओं को ठेस, सीन देख खूब मचा था बवाल

Thu, 06 Oct 2022 11:07 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 06 Oct 2022 11:07 PM IST
विज्ञापन
Before Prabhas Adipurush teaser controversy these south movies hurt the sentiments of the people
साउथ की फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ स्टार प्रभास इन दिनों अपनी फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म का टीजर जारी होने के बाद से ही इसको लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। टीजर में ऐसी कई बातें हैं, जिसको लेकर फिल्म सोशल मीडिया पर बायकॉट गैंग के निशाने पर आ गई है। 100 सेकंड के इस टीजर में लोगों को रावण के रूप में सैफ अली खान का हेयरस्टाइल और पुष्पक विमान, तो सीता बनी कृति सेनन का मॉडर्न लुक पसंद नहीं आ रही है। इसके अलावा भी ऐसी कई चीजें हैं, जो लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचा रही हैं। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी कई फिल्में लोगों की भावनाएं ठेस पहुंचाने पर विवाद का कारण बन चुकी हैं। आज इस रिपोर्ट में हम आपको साउथ की कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी सीन ने भी लोगों की भावनाओं को आहत किया था।

Before Prabhas Adipurush teaser controversy these south movies hurt the sentiments of the people
एक का दम - फोटो : सोशल मीडिया

एक का दम
इस फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु चियान विक्रम के साथ नजर आई थीं। फिल्म में सामंथा ने डबल रोल किया था, जिसमें नेगेटिव कैरेक्टर में अभिनेत्री पूजा की थाली से अपनी सिगरेट जलाती नजर आती हैं। इस सीन का लोगों ने खूब विरोध किया था।

Amitabh Bachchan: आसान नहीं थी बिग बी की सात हिंदुस्तानी तक की राह, पिता से बात करने के बाद मिली थी पहली फिल्म

Before Prabhas Adipurush teaser controversy these south movies hurt the sentiments of the people
गोपाला गोपाला - फोटो : सोशल मीडिया

गोपाला गोपाला
गोपाला गोपाला में साउथ के जाने माने अभिनेता वेंकटेश मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में अभिनेता ने एक नास्तिक का किरदार निभाया था और एक सीन में वह झूठ बोलकर भगवान की प्रतिमा बेचते नजर आए थे। फिल्म के इस सीन को लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई थी।  

KBC 14 Promo Video: केबीसी के मंच पर जया से लिपटकर रोने लगे अमिताभ, अभिषेक ने संभाली हॉट सीट की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
Before Prabhas Adipurush teaser controversy these south movies hurt the sentiments of the people
पम्मल के सम्बंदम - फोटो : सोशल मीडिया

पम्मल के सम्बंदम
पम्मल के सम्बंदम में कमल हासन अहम भूमिका में नजर आए थे। फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था, लेकिन इसके एक सीन को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा था। एक सीन में अभिनेता भगवान शिव की वेशभूषा में नजर आते हैं और च्विंगम चबाते नजर आते हैं।

Sushmita Sen: सुंदरता के साथ एक्टिंग में भी पारंगत हैं सुष्मिता, इन पांच किरदारों से किया फैंस के दिलों पर राज

विज्ञापन
Before Prabhas Adipurush teaser controversy these south movies hurt the sentiments of the people
जीने नहीं दूंगा - फोटो : सोशल मीडिया

जीने नहीं दूंगा
2012 में आई इस फिल्म में रवि तेजा को भगवान से भी ज्यादा शक्तिशाली दिखाया गया है। जिसके कारण काफी विवाद भी हुआ था।

Bollywood Gossips: जब मिथुन चक्रवर्ती ने शक्ति कपूर को पटक-पटककर पीटा, एक्टर ने रोते-रोते किया था यह फैसला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed