फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gulshan Kumar: सलमान से पहले इस बॉलीवुड सितारे को मिली थी फोन पर धमकी, मंदिर के सामने गोली मारकर की थी हत्या

Mon, 06 Jun 2022 06:34 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 06 Jun 2022 06:34 PM IST
विज्ञापन
Before Salman Khan bollywood cassette king Gulshan Kumar also received threat
गुलशन कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान को जब से धमकी भरा खत मिला है, तब से उनके चाहने वालों की चिंता बढ़ गई है। सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सलीम खान को मिली चिट्ठी में लिखा था, 'सलमान का हाल पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला' जैसा किया जाएगा। बता दें कि बीते 29 मई 2022 को सिद्धू मूसेवाला को मौत के घाट उतार दिया गया था। उन पर 24 गोलियां दागी गई थीं। सलमान को धमकी भरा खत भेजने वाला कौन है? और किसने सिद्दू मूसेवाला के खिलाफ यह खूंखार साजिश रची, इसकी जांच चल रही है। मगर, इन दोनों मामलों ने बॉलीवुड के उस दुखद मर्डर की याद ताजा कर दी है, जिसने हमसे कैसेट किंग गुलशन कुमार को छीन लिया था। 12 अगस्त 1997 वह काला दिन था। क्या हुआ था आइए जानते हैं...

Before Salman Khan bollywood cassette king Gulshan Kumar also received threat
गुलशन कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

कोई नहीं भूल सकता वह काला दिन
12 अगस्त 1997 को सुबह के करीब साढ़े आठ बजे गुलशन कुमार पूजा करने मंदिर गए हुए थे, जहां गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी। अंधेरी के जीतेश्वर महादेव मंदिर के सामने गुलशन कुमार को एक के बाद एक 16 गोलियां मार दी गईं। उनकी जान तुरंत चली गई। मौत से पहले गुलशन कुमार ने सुबह सात बजे एक प्रोड्यूसर को फोन किया था।

Before Salman Khan bollywood cassette king Gulshan Kumar also received threat
गुलशन कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

16 राउंड फायरिंग और...
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उस दिन गुलशन कुमार हाथ में पूजा की सामाग्री लिए, माला जपते हुए मंदिर की ओर से आ रहे थे। मंदिर गुलशन कुमार के घर से करीब एक किलोमीटर से भी कम की दूरी पर था। गुलशन कुमार मंदिर में पूजा करके बाहर निकल रहे थे, तभी उन्हें अपनी पीठ पर बंदूक की नाल महसूस हुई। उन्होंने सामने एक शख्स को हाथ में बंदूक लिए देखा। जैसे ही गुलशन कुमार कुछ कह पाते। बंदूक से उन पर 16 राउंड फायरिंग कर दी गई। उनकी गर्दन और पीठ में 16 गोलियां लगी थीं। गुलशन कुमार के ड्राइवर अपने मालिक को बचाने के लिए हत्यारों पर कलश फेंकते रहे, लेकिन हत्यारें नहीं रुके। उन्होंने ड्राइवर के पैर पर भी गोली चलाई, जिससे वह वहीं जख्मी हो गया। देखते ही देखते उनकी जान चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Before Salman Khan bollywood cassette king Gulshan Kumar also received threat
गुलशन कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

शार्प शूटरों की दी थी जिम्मेदारी
जानकारी के मुताबिक अबु सलेम ने गुलशन कुमार को मारने की जिम्मेदारी दाऊद मर्चेंट और विनोद जगताप नाम के शार्प शूटरों को दी थी। 9 जनवरी 2001 को विनोद जगताप ने कुबूल किया था कि उसने ही गुलशन कुमार को गोली मारी थी। साल 2002 को विनोद जगताप को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। विनोद जगताप अभी भी जेल में ही है, लेकिन दाऊद मर्चेंट 2009 में परोल पर रिहाई के दौरान फरार हो गया था और बांग्लादेश भाग गया था। फिर बाद में उसे बांग्लादेश से भारत लाया गया था। पुलिस ने इस मामले में संगीतकार नदीम को अभियुक्त बनाया था। 

विज्ञापन
Before Salman Khan bollywood cassette king Gulshan Kumar also received threat
गुलशन कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस कमिश्नर के पास आया था फोन
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया ने गुलशन कुमार हत्याकांड  को लेकर अपनी किताब 'लेट मी से इट नाउ' में कई खुलासे किए हैं। उन्होंने लिखा कि क्राइम ब्रांच को पहले से ही गुलशन कुमार के हत्या के प्लान की जानकारी थी। राकेश मारिया ने अपनी किताब में लिखा है कि 22 अप्रैल 1997 को उनके पास एक खबरी का फोन आया। उस खबरी ने उन्हें बताया कि गुलशन कुमार की हत्या का प्लान बनाया गया है। यह पूछने पर कि इसके पीछे कौन है? खबरी ने बताया- अबू सलेम। साथ ही यह भी बताया था कि शिव मंदिर जाते वक्त उनकी हत्या का प्लान बनाया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed