फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

6वीं क्लास में ही 'विराट की दुल्हनियां' को मिला था प्यार का पहला एहसास

Tue, 12 Dec 2017 12:12 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
टीम डिजिटल / अमर उजाला Updated Tue, 12 Dec 2017 12:12 PM IST
विज्ञापन
before virat kohli, anushka sharma gets her first love proposal in class 6

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भारत से हजारों किलोमीटर दूर विवाह सूत्र में बंध गए। दोनों ने सोमवार को अपनी शादी की तस्वीर ट्विटर पर साझा कर अब तक चली आ रही अटकलों को विराम दे दिया। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी का रिसेप्शन दिल्ली और मुंबई में होगा। पहला वेडिंग रिसेप्शन 21 दिसंबर को दिल्ली में होगा। वहीं 26 दिसंबर को मुंबई में दूसरा रिसेप्शन होगा। इन दोनों रिसेप्शन में क्रिकेट, बॉलीवुड समेत विभिन्न क्षेत्र की प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी।

before virat kohli, anushka sharma gets her first love proposal in class 6
- फोटो : twitter

दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत तब हुई जब विराट ने अनुष्का को प्रपोज किया। इस बात से सालों बाद खुद अनुष्का ने पर्दा उठाया और बताया कि विराट से पहले किसने उन्हें प्रपोज किया था। ये बात तब कि है जब अनुष्का छठी क्लास में पढ़ती थीं। एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में अनुष्का ने उस प्रपोजल के बारे में बताते हुए कहा, 'जब मैं छठी क्लास में थी तब एक लड़के ने मुझे प्रपोज किया था। उस वक्त मैं ये जानती भी नहीं थी कि प्रपोज होता क्या है, लेकिन बाद में मुझे सब पता चल गया।'

पढ़ें: अनुष्का शर्मा से पहले इस बॉलीवुड एक्ट्रेस के लिए धड़कता था विराट कोहली का दिल

before virat kohli, anushka sharma gets her first love proposal in class 6

आज अनुष्का अपनी लाइफ में बेहद खुश हैं। अनुष्का ने 2009 में शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से डेब्यू किया था। उनकी केमेस्ट्री की खूब तारीफ हुई थी और दिग्गज फिल्म निर्देशक यश चोपड़ा ने भी इस केमेस्ट्री को फिल्म 'जब तक है जान' में भुनाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
before virat kohli, anushka sharma gets her first love proposal in class 6

आज अनुष्का एक सफल एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर के तौर पर अपनी पहचान बना चुकी हैं वहीं विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान बन चुके हैं। वह अपनी पहचान एक सफल क्रिकेटर के रूप में बना चुके हैं, यहां तक की लोग उनकी तुलना सचिन से करने लगे हैं। विराट और अनुष्का ने हमेशा-हमेशा के लिए एक होकर अपने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है।
 
पढ़ें: 'विराट की दुल्हनियां' इन एक्टरों के साथ 'रील लाइफ' में कर चुकी हैंं रोमांस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed