{"_id":"5a2f783f4f1c1b68678c1657","slug":"young-actresses-wants-to-romance-with-67-years-old-rajinikanth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"युवा एक्ट्रेस भी करना चाहती हैं 67 साल के हीरो संग रोमांस, फिल्में नाम से सुपरहिट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
युवा एक्ट्रेस भी करना चाहती हैं 67 साल के हीरो संग रोमांस, फिल्में नाम से सुपरहिट
Tue, 12 Dec 2017 12:05 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
टीम डिजिटल / अमर उजाला
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रजनीकांत की हर अदा, उस समय की स्टाईल स्टेटमेंट बन जाती है। 67 के हो चुके रजनी के साथ 20 बरस की नायिकाएं काम करने के इच्छुक हैं। रजनीकांत साऊथ की फिल्मों में सुपरहिट होने की गांरटी हैं।
रजनीकांत साऊथ की फिल्में के इतने बड़े सुपरस्टार हैं कि उनके पर्दे पर आने पर हवा में सिर्फ सिक्के और नोट उछलते नजर आते हैं। जब कई सिनेमाघरों के पर्दे सिक्के पड़ने की वजह से खराब होने शुरू हुए तो टिकट के साथ दर्शकों के सिक्के गेट पर चेक किए जाने लगे।
3 of 5
रजनीकांत
दक्षिण भारत में रजनीकांत की लोकप्रियता का आलम यह है कि कि कई बार दोपहर 12 बजे से शुरु होने वाले फिल्मों की शो दर्शकों के दबाव में सुबह के पांच बजे शुरू करने पड़े। इंटरनेट की दुनिया में उनसे जुड़ा एक चुटकुला हमेशा जिंदा रहा है। चुटकुला कहता है कि यदि रजनीकांत के समर्थक दर्शकों का एक देश बनाया जाए तो उसकी जनसंख्या मुल्क के कई देशों से ज्यादा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अपनी आखिरी फिल्म 'रोबोट' में उन्होंने भाषा और देश की सीमा को भी लांघ लिया। इसे उनकी लाऊड और ओवरऐक्टिंग का अंदाज कहें या फिर दक्षिण भारतीय नायकों को लेकर दर्शकों का पूर्वाग्रह, कि रजनीकांत हिंदी पट्टी के दर्शकों को बहुत रास नहीं आए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
हिंदी की कुछ एक्शन फिल्मों में रजनीकांत दिखे हैं पर वह साऊथ वाले अंदाज में पसंद नहीं किए गए। 80 के दशक में उनकी कुछ फिल्में अमिताभ बच्चन के साथ भी आईं। दो महानायकों के एक साथ फिल्म में काम करने का चार्म भी फिल्मों को हिट नहीं बना सका। इसके उलट रजनीकांत की मुख्य भूमिका वाली जो भी तमिल-तेलुगू फिल्में हिंदी में रीमेक की गईं ऐसी फिल्में भारत में सफल हुई हैं। 'रोबोट' इसका सबसे ताजा उदाहरण है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।