फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'dy Spl: एक बस कंडक्टर को स्टाइल ने बनाया ऐसा सुपरस्टार, साउथ में बने हैं मंदिर

Tue, 12 Dec 2017 11:44 AM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास Updated Tue, 12 Dec 2017 11:44 AM IST
विज्ञापन
birthday special superstar rajinikanth turns 67

अब 67 बरस के हो चुके रजनीकांत यदि इस उम्र में भी 22 साल के कॉलेज गोइंग स्टूडेंट्स का किरदार निभाएं तो भी उनके चाहने वाले दर्शक उन पर सिक्के बरसाएंगे। तय है कि फिल्म सुपरहिट होगी और उसकी टिकटें काउंटर खुलने के एक घंटे बाद ही बिक जाएंगी। रजनीकांत एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने फैन नहीं बल्कि फालोअर बनाए हैं।



पढ़ें:अक्षय कुमार और रजनीकांंत की फिल्म का 'बाहुबली' कनेक्शन, 'एवेंजर्स' से होगी टक्कर

birthday special superstar rajinikanth turns 67

10 साल के बच्चे से लेकर 80 की उम्र तक के बूढ़े तक उनकी स्टाईल के फैन हैं। उनकी स्टाइल भी खूब है। उनके बोलने का अंदाज, चलने का तरीका और उछालकर सिगरेट को होठों से दबाने की अदा को कोई कापी नहीं कर सका। यहां तक कि साउथ में तो उनके मंदिर बने हैं, जहां उनकी पूजा होती है।

birthday special superstar rajinikanth turns 67

रजनीकांत का असली नाम शिवाजीराव गायकवाड़ है। उनका जन्म 12 दिसंबर 1950 को बैंगलोर में एक मराठा परिवार में हुआ। रजनीकांत की कामयाबी का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। एक बस कंडक्टर कैसे देश का सबसे महंगा सितारा बन गया इसकी कहानी बेहद दिलचस्प है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
birthday special superstar rajinikanth turns 67

निर्देशक के बालाचंदर ने 1975 में उन्हें एक बस में खास स्टाइल में टिकट काटते देखा था और उन्हें फिल्मों में काम करने का ऑफर दिया।देखते-देखते अपने अनोखे अंदाज के दम पर एक बस कंडक्टर तमिल सिनेमा का सबसे बड़ा सुपरस्टार बन गया। 

विज्ञापन
birthday special superstar rajinikanth turns 67

रजनीकांत का फिल्मी सफर 1975 में अपूर्व 'रागंगल' नाम की फिल्म से शुरू हुआ। बालाचंदर ने इस फिल्म में उन्हें सहायक खलनायक का किरदार दिया था। बाद में रजनी ने हर तरह के रोल निभाए। फिल्मों में रजनीकांत की फीस को लेकर भी उनके एक्‍शन के तरह ही तरह-तरह की बातें हमेशा होती रहीं हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed