फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बंगाल चुनाव: पीएम मोदी की रैली में शामिल होंगे मिथुन, अक्षय कुमार के आने की भी अटकलें

Sat, 06 Mar 2021 03:07 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 06 Mar 2021 03:07 PM IST
विज्ञापन
pm narendra modi rally in west bengal election 2021 mithun chakraborty akshay kumar sourav ganguly Mithun Chakraborty and Akshay Kumar Likely to Join PM Modi At The Rally In Kolkata
अक्षय कुमार, प्रधानमंत्री मोदी, मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : फाइल फोटो

7 मार्च को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होने वाली पीएम नरेंद्र मोदी की रैली में बांग्ला फिल्मों के सुपरस्टार प्रोसेनजीत चटर्जी और देव के तो रैली में शामिल होने की बातें हो ही रही थीं कि अब बॉलीवुड स्टार्स की भी रैली में शामिल होने की खबरें आ रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, खबरें है कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व राज्यसभा सदस्य मिथुन चक्रवर्ती और सुपरस्टार अक्षय कुमार रविवार को पीएम मोदी की रैली में मौजूद रह सकते हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिथुन भाजपा के लिए प्रचार करेंगे या नहीं यह अभी स्पष्ट नहीं है।

pm narendra modi rally in west bengal election 2021 mithun chakraborty akshay kumar sourav ganguly Mithun Chakraborty and Akshay Kumar Likely to Join PM Modi At The Rally In Kolkata
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : Social Media

मिथुन चक्रवर्ती के रैली में शामिल होने की खबरों के बीच भाजपा ने इस बात के संकेत दिए हैं कि मिथुन कल पीएम मोदी की रैली में मौजूद रह सकते हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और केंद्रीय पर्यवेक्षक कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, 'मैंने मिथुन चक्रवर्ती जी से टेलीफोन पर बात की है, वह आज आने वाले हैं। मैं उनके साथ एक विस्तृत चर्चा के बाद ही टिप्पणी कर पाऊंगा।' 
 
pm narendra modi rally in west bengal election 2021 mithun chakraborty akshay kumar sourav ganguly Mithun Chakraborty and Akshay Kumar Likely to Join PM Modi At The Rally In Kolkata
मिथुन चक्रवर्ती, मोहन भागवत - फोटो : फाइल

बता दें कि 16 फरवरी को मिथुन चक्रवर्ती की आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात हुई थी। इसी के बाद से मिथुन के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थी। अभिनेता के बीजेपी में शामिल होने की खबरों पर पश्चिम बंगाल बीजेपी के उपाध्यक्ष और सांसद अर्जुन सिंह ने कहा कि, 'अगर मिथुन चक्रवर्ती पार्टी में आते हैं तो यह हमारी पार्टी के साथ ही बंगाल के लिए भी अच्छा रहेगा। अगर वह एक ऐसे मंच पर आते हैं जहां पीएम हैं, तो बंगाल के लोग खुश होंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
pm narendra modi rally in west bengal election 2021 mithun chakraborty akshay kumar sourav ganguly Mithun Chakraborty and Akshay Kumar Likely to Join PM Modi At The Rally In Kolkata
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : instagram/mithun__chakraborty_

बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं। उन्हें ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने राज्यसभा भेजा था और वह अप्रैल 2014 से दिसंबर 2016 तक सदन में रहे थे। मिथुन चक्रवर्ती शारदा घोटाला सामने आने के बाद जांच एजेंसियों के निशाने पर आ गये थे। यहां तक कि प्रवर्तन निदेशालय के अफसरों के सामने पूछताछ के लिए भी उन्हें पेश होना पड़ा था।

विज्ञापन
pm narendra modi rally in west bengal election 2021 mithun chakraborty akshay kumar sourav ganguly Mithun Chakraborty and Akshay Kumar Likely to Join PM Modi At The Rally In Kolkata
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 - फोटो : Amar Ujala

बंगाल में 294 सीटों के लिए आठ चरणों में वोटिंग होगी। 27 मार्च को पहले चरण के लिए मतदान होंगे। दूसरे चरण का मतदान 1 अप्रैल को होगा। फिर तीसरे चरण की वोटिंग 6 अप्रैल को होगी। 10 अप्रैल को चौथे चरण की वोटिंग होगी। पांचवें चरण का चुनाव 17 अप्रैल को आयोजित होगा। इसके अलावा 22 अप्रैल को छठे चरण और 26 अप्रैल को सातवें चरण के तहत वोटिंग होगी। तो वहीं आखिरी और आठवें चरण में 35 सीटों पर वोटिंग होगी। चुनाव के नतीजे 2 मई को घोषित किए जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed