बंगाली फिल्मों की अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां (Nusrat Jahan) को आज कौन नहीं जानता। लेकिन अक्सर अपने राजनीति दांव पेंच और फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहने वालीं नुसरत जहां आज अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर फिर से चर्चा में आ गई हैं। नुसरत जहां ने साल 2019 में निखिल जैन संग शादी रचाई थी। शादी के बाद जब नुसरत मांग में सिंदूर और साड़ी पहने सांसद में आई थीं तो लोग दंग रह गए थे। इतना ही नहीं नुसरत जहां के खिलाफ फतवे तक जारी कर दिए गए थे। लेकिन आज नुसरत जहां ने खुलासा किया है कि वो पति निखिल के साथ नहीं रह रही हैं और उनकी शादी भारत में मान्य नहीं हैं। इस हैरान करने वाले खुलासे के चलते नुसरत सुर्खियों में छा गई है। आज हम आपको नुसरत जहां से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।
Nusrat Jahan: निखिल से पहले इस गैंगरेप के आरोपी से प्यार करती थीं नुसरत जहां, निकाह होते-होते रह गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा की टिकट से लड़ा था चुनाव
कहा जाता है नुसरत जहां की लोकप्रियता देखते हुए सीएम ममता बनर्जी ने एक्ट्रेस से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कहा था। इसके बाद नुसरत ने भी चुनाव लड़ा और ना सिर्फ लड़ा बल्कि जीत हासिल कर सांसद में पहुंच गईं। नुसरत ने साढ़े तीन लाख से ज्यादा वोटों से उन्हें हराया था। 2019 में चुनाव आयोग को दिये हलफनामे में नुसरत जहां ने बताया था कि वह 12वीं पास हैं और उनके पास करीब तीन करोड़ रुपये की संपत्ति है। अच्छा फिल्मी और राजनीति करियर होने के बाद भी नुसरत का नाता विवादों से भी रहा।
बलात्कार केस से जुड़ा था नाम
साल 2012 में नुसरत जहां का नाम एक रेप केस से जुड़ा था। फरवरी 2012, में पार्क स्ट्रीट पर एक चलती कार में एक एंग्लो-इंडियन महिला के साथ गैंग रेप किया गया था। इसके आरोप में कादर खान समेत पांच लोगों को आरोपी बनाया गया था। सभी ये बात जानकर हैरान रह गए थे कि नुसरत जहां कादर खान की गर्लफ्रेंड थीं।
ब्वॉयफ्रेंड संग करने वाली थीं निकाह
सिर्फ यही नहीं कहा जाता है नुसरत 2012 में अपने ब्वॉयफ्रेंड से निकाह करने वाली थीं। उन्होंने पुलिस से पूछताछ के दौरान बताया था कि घटना के बाद वो कादर खान से नहीं मिली थीं, जबकि पुलिस को जांच में मालूम पड़ा था कि दोनों ने मुंबई में एक कमरा बुक किया था। इसके बाद नुसरत कोलकाता लौट आई थीं और कादर खान पटना चले गए थे। दोनों का रिश्ता वही खत्म हो गया। इस पूरे घटनाक्रम पर नुसरत जहां ने एक इंटरव्यू में अपनी आपबीती सुनाई थी। नुसरत ने मामले को जीवन का सबसे बुरा दौर बताते हुए कहा था कि, उन्हें उस वक्त ऐसा लग रहा था जैसे उनका मानसिक बलात्कार हो रहा है।
उठी थी गिरफ्तारी की मांग
इस खुलासे के बाद से ये मांग चल रही थी कि नुसरत को दोषी को पनाह देने के आरोप में गिरफ्तार किया जाए। लेकिन बंगाल पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया। पुलिस का ये फैसला बहुत सारे लोगों के लिए आश्चर्य की तरह सामने आया। इस समय नुसरत जहां बांग्ला फिल्मों में नाम कमा रही थीं। इसी साल उनकी छः फिल्में एक साथ आई थीं।