भारत में लॉकडाउन खत्म होने के बाद रुके हुए टीवी धारावाहिकों की शूटिंग लगातार एक-एक करके शुरू हो रही हैं। लगभग तीन महीने की बंदी के बाद आज टीवी के तीन और कॉमेडी शोज 'गुड़िया हमारी सभी पे भारी', 'भाबीजी घर पर है' और 'हप्पू की उलटन पलटन' की शूटिंग शुरू हो गई है। इन तीनों ही धारावाहिकों के सेट पर लोगों की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। निर्माताओं के इंतजाम के अलावा कोरोना कैसे संकट से गुजर रहे सभी लोग खुद भी अपनी सुरक्षा का बखूबी ध्यान रख रहे हैं।
कलाकारों के चेहरों पर खिली मुस्कान, इन कॉमेडी धारावाहिकों की शूटिंग फिर से हुई शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारावाहिक 'गुड़िया हमारी सभी पे भारी' में मुख्य भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री सारिका बहरोलिया अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहती हैं, 'मैं बता नहीं सकती कि सेट पर लौट कर कितनी खुशी हुई है। सेट पर काफी कम लोग थे इसलिए यह अलग तरह का अनुभव रहा। वहां पहुंचते ही हमारा तापमान मापा गया। इसके बाद क्रू के सभी सदस्यों से मिलना जुलना हुआ। मास्क पहनकर और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन कर हमने भगवान गणेश की आरती की। फिर काम शुरू कर दिया। आगे कुछ बेहद रोचक एपिसोड आने वाले हैं जिनके प्रसारण का मुझे बेसब्री से इंतजार है।'
उधर भाभी जी भी अपने सेट पर वापस पहुंच गई हैं। शो 'भाबीजी घर पर हैं' की मुख्य कलाकारों में से एक शुभांगी अत्रे भी सेट पर पहुंचने के बाद बहुत उत्साहित हैं। वह कहती हैं, 'अब हमारा शो कुछ नए एपिसोड के साथ फिर से वापस आएगा। पहले सेट पर तकनीशियन, स्पॉट दादा और बाकी के सभी क्रू के साथ सुबह से लेकर बहुत चहल-पहल रहती थी। लेकिन, अब सीमित लोगों में मॉडर्न कॉलोनी बहुत अलग लग रही है। सेट पर पहुंचते ही अपने आप को सैनिटाइज करने के बाद हम सब ने मास्क पहनकर रिहर्सल की। मैं पास ही रहती हूं इसलिए मैं अपना खुद का मेकअप और कपड़े लेकर आई थी। यह अनुभव एकदम नया है लेकिन कुछ समय के बाद हम इसमें ढल जाएंगे।'
टीवी के एक और शो 'हप्पू की उलटन पलटन' के मुख्य अभिनेता योगेश त्रिपाठी कहते हैं कि दरोगा हप्पू सिंह के रूप में फिर से वापसी करके वह बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा, 'अपने शो, इसके किरदार और लंबे समय तक जिस ग्रुप के साथ काम किया है उसे मैंने बहुत याद किया है। कई प्रशंसकों ने मुझसे पूछा कि दरोगाजी कब वापस आओगे? तो लो मैं आ गया! पहला दिन थोड़ा अलग रहा। मुझे भरोसा है कि दर्शक अपने हप्पू सिंह को दोबारा पर्दे पर पाकर बहुत खुश होंगे।'
गौरतलब है कि कोरोना महामारी के कारण कई महीनों से सभी फिल्मों और धारावाहिकों की शूटिंग रुकी हुई थी। जिसके बाद अब सरकार से मिली अनुमति के बाद एक बार फिर से धारावाहिकों की शूटिंग शुरू हुई है। हाल ही में जय संतोषी माता और विघ्नहर्ता गणेश धारावाहिक की शूटिंग भी शुरू हुई है। दोनों की शूटिंग सेट की तस्वीरें भी सामने आई थीं।
पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत केस में हर एंगल पर हो रही जांच, डीसीपी त्रिमुखे ने दी जानकारी