फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहीद दिवस: शम्मी कपूर से लेकर बॉबी देओल तक, ये हैं बॉलीवुड के 7 भगत सिंह

Sat, 24 Mar 2018 11:47 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 24 Mar 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
Bhagat Singh death anniversary: From Shammi Kapoor to Bobby Deol 7 actors who played him on movie
8 साल की उम्र में जब बच्चों को खिलौनों का शौक होता है, तब अपने पिता से अंग्रेजों को भगाने के लिए खेतों में पिस्तौल उगाने की बात करने वाले भगत सिंह का आज जन्मदिन है। बाद में देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलाने में क्रांतिकारी भगत सिंह की अहम भूमिका थी। अफसोस की बात कि वो देश को आजाद होते देख नहीं पाए। आज ही के दिन 1931 को भगत सिंह को फांसी से लटका दिया गया। युवाओं के आदर्श रहे इस शख्स की जिंदगी पर बॉलीवुड में कई फिल्में बनीं। आइए उनपर डालते हैं एक नजर
Bhagat Singh death anniversary: From Shammi Kapoor to Bobby Deol 7 actors who played him on movie
रंग दे बसंती
ओम प्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी यह फिल्म किसी दूसरी देशभक्ति पर बनी फिल्म से बेहद अलग थी। आमिर खान, सिद्धार्थ नारायण, सोहा अली खान, कुणाल कपूर, सरमन जोशी, अतुल कुलकर्णी जैसे सितारों से सजी यह सिनेमा युवाओं के बीच आज भी लोकप्रिय है। सिद्धार्थ के भीतर भगत सिंह की छवि दिखाई गई थी तो आमिर खान को चंद्रशेखर आजाद बताया गया।
Bhagat Singh death anniversary: From Shammi Kapoor to Bobby Deol 7 actors who played him on movie
23 मार्च 1931: शहीद
2002 को रिलीज हुई इस फिल्म में बॉबी देओल ने भगत सिंह की भूमिका निभाई थी। सन्नी देओल चंद्रशेखर आजाद के रोल में जंचे थे तो ऐश्वर्या राय ने भी फिल्म में छोटी सी भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के साथ ही भगत सिंह के जीवन पर एक और बड़े सितारे की फिल्म भी रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bhagat Singh death anniversary: From Shammi Kapoor to Bobby Deol 7 actors who played him on movie
द लेजेंड ऑफ भगत सिंह
राजकुमार संतोषी ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया। कहानी की शुरुआत भगत सिंह की लाश को ठिकाने लगाने से होता है। बाद में कहानी फ्लैशबैक में जाती है और आजादी के लिए संघर्ष करते भगत सिंह का चेहरा देश के सामने छा जाता है। अजय देवगन ने भगत सिंह के किरदार में जान फूंक दी। इस फिल्म ने 2 नेशनल अवार्ड जीते साथ ही बेस्ट फीचर फिल्म का फिल्मफेयर अवार्ड भी पाया।
विज्ञापन
Bhagat Singh death anniversary: From Shammi Kapoor to Bobby Deol 7 actors who played him on movie
शहीद-ए-आज़म
सोनू सूद ने फिल्म में भगत सिंह का रोल किया। फिल्म में बताया गया कि किस तरह अंग्रेजी हुकूमत लड़ते-लड़ते भगत सिंह को अंग्रेजों ने फांसी पर लटका दिया। साथी कलाकारों ने भी उम्दा प्रदर्शन किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed