{"_id":"62e6e113daf4087af53325b8","slug":"bhagwan-dada-birthday-know-about-unknown-facts-of-actor-on-his-birth-anniversary","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhagwan Dada: भगवान दादा के थप्पड़ ने बर्बाद कर दिया था इस अभिनेत्री का करियर, ताउम्र रहा था इस बात का अफसोस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhagwan Dada: भगवान दादा के थप्पड़ ने बर्बाद कर दिया था इस अभिनेत्री का करियर, ताउम्र रहा था इस बात का अफसोस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Mon, 01 Aug 2022 08:00 AM IST
सार
भारतीय सिनेमा के इतिहास में ऐसे कई कलाकार मौजूद हैं, जिन्हें सिनेमा में अपने अहम योगदान के लिए जाना जाता है। भारतीय सिनेमा के इन्हीं कलाकारों में से एक भगवान दादा आज भी लोगों के बीच काफी मशहूर हैं।
विज्ञापन
1 of 5
भगवान दादा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारतीय सिनेमा के इतिहास में ऐसे कई कलाकार मौजूद हैं, जिन्हें सिनेमा में अपने अहम योगदान के लिए जाना जाता है। भारतीय सिनेमा के इन्हीं कलाकारों में से एक भगवान दादा आज भी लोगों के बीच काफी मशहूर हैं। फिल्म इंडस्ट्री के पहले डांसिंग और एक्शन स्टार भगवान दादा को फिल्म इंडस्ट्री का भगवान भी कहा जाता है। एक अगस्त 1913 को जन्मे भगवान दादा का पूरा नाम भगवान आभाजी पालव था। बचपन से ही अभिनय के शौकीन भगवान दादा ने घर में आर्थिक मदद करने के लिए शुरुआती दिनों में मजदूरी भी की थी, लेकिन अभिनय का शौक वह कभी भी छोड़ ना पाए। अभिनेता जन्मदिन पर आइए जानते हैं, उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें-
2 of 5
भगवान दादा
- फोटो : सोशल मीडिया
भगवान दादा ने मूक सिनेमा के दौर में फिल्म क्रिमिनल से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। वही उनकी पहली बोलती साल 1934 में आई हिम्मत-ए-मर्दा थी। इस फिल्म में उनके साथ उस जमाने की मशहूर एक्ट्रेस ललिता पवार नजर आई थीं। बीते जमाने की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक ललिता पवार के साथ इस फिल्म के दौरान एक हादसा हो गया था, जिसने उनके अभिनय करियर को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया था। दरअसल फिल्म में एक सीन के दौरान भगवान दादा को ललिता पवार को थप्पड़ मारना था। लेकिन सीन करते समय भगवान दादा ने उन्हें इतनी जोर का थप्पड़ मारा कि वह फर्श पर गिर पड़ीं।
3 of 5
भगवान दादा
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद अभिनेत्री को अस्पताल ले जाया गया, जहां वह दो दिन तक कोमा में रही थीं। बाद में उन्हें फैशियल पैरालिसिस यानी चेहरे में लकवा मार गया था। इसके बाद करीब चार साल तक उनका इलाज भी चला, जिसके चलते अभिनेत्री ने पूरी तरह से फिल्मों से दूरी बना ली थी। फेशिअल पैरालिसिस से उनकी एक आंख छोटी हो गई थी, जिसका उनके करियर पर काफी बुरा प्रभाव पड़ा। इस हादसे के बाद ललिता को इंडस्ट्री में नेगेटिव रोल मिलने शुरू हो गए और वह एक खलनायिका के रूप में मशहूर हो गईं। हालांकि भगवान दादा को अभिनेत्री के साथ हुए हादसे का ताउम्र अफसोस रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भगवान दादा
एक अच्छे अभिनेता होने के साथ-साथ भगवान दादा एक रहम दिल और नेक इंसान भी थे। साल 1947 में जब भारत- पाकिस्तान का विभाजन हुआ उस दौरान देश भर में हिंदू- मुस्लिम के दंगे छिड़ गए थे। ऐसे नाजुक हालात में भगवान दादा ने जरूरतमंदों के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया थाष अभिनेता ने इस दौरान मुस्लिम कलाकारों को अपने घर पनाह दी थी। कहा जाता है कि भगवान दादा शेवरले कारों के बेहद शौकीन थे। अपने इसी शौक के चलते उन्होंने शेवरले नाम की एक फिल्म में भी काम किया था।
विज्ञापन
5 of 5
भगवान दादा
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने काम के प्रति समर्पित भगवान दादा हॉलीवुड अभिनेता डगलस फेयरबैंक्स के फैन थे। वह बिना किसी बॉडी डबल के अपने स्टंट खुद किया करते थे, जिसकी वजह से उनके स्टंट काफी असली लगते थे। इस वजह से दिग्गज अभिनेता राज कपूर उन्हें इंडियन डगलस कहकर भी पुकारते थे। इतना ही नहीं भगवान दादा के लिए यह भी कहा जाता है कि एक बार उनके द्वारा निर्देशित और निर्मित फिल्म में उन्हें एक सीन में पैसों की बारिश दिखानी थी, तो इसके लिए उन्होंने असली नोटों का इस्तेमाल किया था। यही नहीं फिल्म अलबेला के मशहूर गाने शोला जो भड़के में डांसर्स की कमी होने के बाद उन्होंने इस गाने में फाइटर्स का इस्तेमाल किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।