फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mrunal Thakur: जब शूट से घर आकर रोने लगती थीं मृणाल ठाकुर, फिर ऐसे तय किया टीवी से बॉलीवुड तक का सफर

Mon, 01 Aug 2022 08:00 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 01 Aug 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
mrunal thakur birthday special mrunal life story and career journey biography tv serials film interesting fact
मृणाल ठाकुर - फोटो : social media

फिल्म जर्सी से सबकी नजरों में आईं मृणाल ठाकुर आज बॉलीवुड इंडस्ट्री का चमकता हुआ सितारा हैं। अपने दमदार अभिनय और काबिलियत के बल पर छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक का सफर तय करने वाली मृणाल 1 अगस्त को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं। टीवी की दुनिया से बॉलीवुड तक में नाम कमाने वाली मृणाल के लिए ये सफर आसान नहीं था, लेकिन वह लगातार अपने काम पर फोकस करती रहीं और सिनेमा की दुनिया में खुद को स्थापित किया। तो चलिए आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनकी निजी और प्रोफेशनल जिंदगी के बारे में कुछ खास तथ्य।

mrunal thakur birthday special mrunal life story and career journey biography tv serials film interesting fact
मृणाल ठाकुर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मृणाल ठाकुर का जन्म 1 अगस्त 1992 में महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। मृणाल ने मुंबई के किशनचिंद चेल्लाराम कॉलेज से मास मीडिया की पढ़ाई की है। बात करें फैमिली की तो बताया जाता है कि इनके पिता उदय सिंह बी ठाकुर एक बैंक कर्मचारी हैं, इसके अलावा एक्ट्रेस के दो भाई बहन भी हैं।

mrunal thakur birthday special mrunal life story and career journey biography tv serials film interesting fact
मृणाल ठाकुर - फोटो : social media

ऐसे हुई करियर की शुरुआत
एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने साल 2012 में पहले सीरियल 'मुझसे कुछ कहती....ये खामोशियां' अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने कई सीरियल्स में काम किया लेकिन सीरियल कुमकमु भाग्य में बुलबुल के किरदार से उन्हें खूब लोकप्रियता हासिल हुई। इस सीरियल के बाद से वह  बुलबुल के नाम से घर घर पहचानी गईं। छोटे पर्दे पर सीरियल में काम करने के साथ ही मृणाल ने मराठी सीरियल्स में भी काम किया इसके अलावा साल 2016 में एक्ट्रेस ने शरद चंद्र त्रिपाठी के साथ नच बलिए में भी हिस्सा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
mrunal thakur birthday special mrunal life story and career journey biography tv serials film interesting fact
मृणाल ठाकुर - फोटो : instagram
मुश्किलों भरा रहा अभिनय की दुनिया का सफर

हर नए स्ट्रगलिंग कलाकार की तरह मृणाल का सफर भी बॉलीवुड में आसान नहीं था। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुद बताया था कि शुरुआत में जब वह न्यू कमर थीं, तो उनके साथ अलग तरीके से बर्ताव किया जाता था, जिसके बाद कई बार वह घर लौटकर रोने लगती थीं, लेकिन उनके माता-पिता ने उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और कहा कि आज से 10 साल बाद की जिंदगी देखो लोग तुमसे इंस्पायर होंगे, तुम्हें देखेंगे और कहेंगे कि अगर ये कर सकती है तो मैं भी कर सकती हूं। इस तरह से मृणाल आगे बढ़ती गईं।

विज्ञापन
mrunal thakur birthday special mrunal life story and career journey biography tv serials film interesting fact
मृणाल ठाकुर - फोटो : अमर उजाला मुंबई

इस फिल्म से की इंटरनेशनल लेवल पर शुरूआत
मृणाल ठाकुर के करियर में टर्निंग पॉइंट तब आया जब साल 2018 में उन्होंने इंडो अमेरिकन फिल्म 'लव सोनिया' साइन की। इस फिल्म से उन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर शुरूआत की। फिल्म लव सोनिया में मृणाल ने एक ऐसी लड़की का किरदार अदा किया था जो अपनी बहन की तलाश में शहर आती है और वैश्यावृत्ति के धंधे में धकेल दी जाती है। फिल्म में उनकी दमदार एक्टिंग को सभी की सराहना मिली थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed