{"_id":"5d316cf48ebc3e6cb20d002e","slug":"bhajan-singer-and-biss-boss-12-contestant-anup-jalota-mother-kamla-jalota-dies-at-85","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नहीं रहीं अनूप जलोटा की मां, बेटे से पूछा था जसलीन कौन? भजन सम्राट बोले थे-वह एक भूत है","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नहीं रहीं अनूप जलोटा की मां, बेटे से पूछा था जसलीन कौन? भजन सम्राट बोले थे-वह एक भूत है
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 19 Jul 2019 02:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अनूप जलोटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भजन सिंगर अनूप जलोटा के फैंस के लिए बुरी खबर है । उनकी मां कमला जलोटा का आज सुबह निधन हो गया है । वो 85 साल की थीं । अनूप की मां पिछले कुछ दिनों से मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती थीं । निधन की वजह के बारे में अभी पता नहीं लग पाया है । इस बारे में अभी अनूप जलोटा का कोई बयान नहीं आया है ।
2 of 5
anup jalota
- फोटो : social media
बता दें कि इससे पहले अनूप जलोटा की पत्नी मेधा का निधन साल 2014 में हो गया था । उनकी हार्ट और किडनी ट्रांसप्लांट हुई थी। वह 59 वर्ष की थी। अनूप पिछले दिनों ऋषि कपूर से मिलने न्यूयॉर्क पहुंचे थे । वहां से उनकी तस्वीर सामने आई थी । इसके अलावा अनूप बिग बॉस 12 के कंटेस्टेंट बनने को लेकर चर्चा में आए थे । अनूप ने अपनी जोड़ीदार जसलीन मथारू के साथ शो में एंट्री ली थी ।
3 of 5
anup jalota
इस खबर की पुष्टि अनूप जलोटा के स्पोकपर्सन प्रीतम शर्मा ने की है। जब वो शो से बाहर आए तो सबसे पहले अपनी मां कमला जलोटा से मिलने पहुंचे थे। अनूप ने बताया था, 'मैं सीधे अपनी मां से मिलने गया, जो 85 साल की हैं। इसके बाद उन्होंने मुझसे पूछा कि जसलीन कौन है। मैंने उन्हें बताया कि वह एक भूत है और उस तरह का कुछ भी नहीं था। जसलीन सिर्फ मेरी स्टूडेंट है ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
anup jalota
अनूप जलोटा ने बिग बॉस के घर में जसलीन मथारू के साथ गुरु-शिष्य के तौर पर एंट्री ली थी। उनके रिलेशनशिप को लेकर खूब बातें हुई थीं । जब वो घर से बाहर आए तो उन्होंने जसलीन के साथ रिश्ता होने की खबर को नकारा था । एक इंटरव्यू में अनूप जलोटा ने कहा, 'मैं जसलीन मथारू का कन्यादान करूंगा ।'
विज्ञापन
5 of 5
anup jalota
घर से बाहर आने के बाद अनूप सीधे जसलीन के पिता केसर मथारू से मिलने पहुंचे थे। अनूप और केसर अच्छे दोस्त हैं । अनूप ने केसर मथारू को सारी सच्चाई बताई और कहा कि वो जसलीन का कन्यादान करना चाहते हैं । इसके बाद केसर मथारू ने उनसे कहा, 'हम दोनों मिलकर जसलीन का कन्यादान करेंगे ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।