साउथ फिल्म इंडस्ट्री की बेहतरीन अदाकारा भानुप्रिया, आज किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं। 17 साल की उम्र में अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली भानुप्रिया तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी (रंगमपेटा गांव) में जन्मी इस अदाकारा का आज 58वां जन्मदिन है।
Bhanupriya Birthday Special: पढ़ाई छोड़ अभिनय में बनाया करियर, तमिल से लेकर हिंदी फिल्मों में किया काम, ऐसे बनाई अपनी पहचान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसे हुई अभिनय करियर की शुरुआत
भानुप्रिया का असली नाम मंगा भामा है। इस फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेत्री का कोई गॉडफादर नहीं है और न ही कभी उन्होंने अभिनेत्री बनने का सपना देखा था। एक दिन स्कूल में भाग्यराजा गुरु आए। उन्होंने अपनी एक फिल्म में टीन गर्ल का किरदार निभाने के लिए भानुप्रिया को चुना। लेकिन फोटोशूट के दौरान भाग्यराजा गुरु को लगा कि भानुप्रिया इस रोल के लिए काफी छोटी है, इसलिए उन्होंने अभिनेत्री को इस फिल्म में नहीं लिया। हालांकि यहां से भानु ने अभिनेत्री बनने का सपना देखने जरूर शुरू कर दिया। इस घटना के बाद भानुप्रिया दोबारा स्कूल नहीं गईं। क्योंकि वह अपने स्कूल के सभी दोस्तों को बता चुकी थी कि उन्हें फिल्म में रोल मिल गया है। अगर स्कूल में यह बात पता चलती कि उन्हें फिल्म से निकाल दिया गया है, तो उनका मजाक बन जाता।
5 भाषाओं में कर चुकी हैं काम
आखिरकार अभिनेत्री ने 1983 में आई तमिल फिल्म 'मेल्ला पेसुन्गल' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाने और प्रसिद्धि हासिल करने के बाद अभिनेत्री भानुप्रिया ने 90 के दशक में बॉलीवुड में कदम रखा। 150 से ज्यादा फिल्में करने वालीं भानुप्रिया ने बॉलीवुड की 'दोस्ती-दुश्मनी' (1986), 'इंसाफ की पुकार' (1987), 'खुदगर्ज़'(1987), 'मर मिटेंगे'(1988), 'तमंचा' (1988), 'सूर्या' (एन अवेकनिंग) (1989),'दाव पेंच' (1989), 'गरीबों का दाता' (1989), 'कसम वर्दी की' (1989), 'जहरीले' (1990), 'भाभी' (1991) में काम किया और अपने अभिनय से हिंदी फिल्म जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई।
काफी चर्चाओं में रही भानुप्रिया की पर्सनल लाइफ
भानुप्रिया के करियर में एक समय ऐसा भी था जब वह अपनी फिल्मों की बजाय अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में बनीं हुईं थी। एक साक्षात्कार में भानुप्रिया ने बताया था कि वह एक एनआरआई लड़के से प्यार करती हैं, लेकिन दोनों के परिवार वाले इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। इसलिए उन्होंने माता-पिता के खिलाफ जाकर 14 जून, 1998 को कैलिफोर्निया में एनआरआई आदर्श कौशल से शादी कर ली। शादी के पांच साल बाद यानी 2003 में भानुप्रिया को बेटी हुई। लेकिन बेटी अभिनाया के जन्म के दो साल बाद ही भानुप्रिया और कौशल का तलाक हो गया। और भानुप्रिया अपनी बेटी अभिनाया के साथ वापस चेन्नई शिफ्ट हो गई।