फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Farhan Akhtar-Shibani Dandekar: अगले महीने कोर्ट मैरिज करेंगे फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर, सामने आई तारीख

Fri, 14 Jan 2022 10:19 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 14 Jan 2022 10:19 PM IST
विज्ञापन
Farhan Akhtar and Shibani Dandekar to register marriage in court next month on February 21
फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री में शादियों का सीजन चल रहा है। बीते कुछ महीनों में कई स्टार कपल शादी के बंधन में बंधकर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर चुके हैं और आने दिनों में भी कई कपल्स शादी करने के लिए तैयार हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड के शानदार अभिनेता और डायरेक्टर फरहान अख्तर और उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर का नाम शामिल है। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब फरहान और शिबानी अपने रिश्ते को एक कदम आगे ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दोनों ने शादी करने का फैसला किया है और अब दोनों की शादी से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है।



दावा किया जा रहा है कि फरहान और शिबानी अगले महीने यानी फरवरी में कोर्ट मैरिज करने वाले हैं। दोनों 21 फरवरी को अपनी शादी रजिस्टर्ड करवाने जा रहे हैं और ये जानकारी फरहान और शिबानी के एक करीबी ने दी है।

Farhan Akhtar and Shibani Dandekar to register marriage in court next month on February 21
फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर - फोटो : Instagram: @shibanidandekar

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर के एक करीबी ने बताया है कि वह दोनों शादी के लिए पूरी तरह तैयार हैं और दोनों के लिए 21 फरवरी का दिन काफी बड़ा होगा। करीबी ने कहा, ‘दोनों शादी करने वाले हैं क्योंकि वह काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। वे पिछले कुछ समय से शादी की प्लानिंग कर रहे हैं और आखिरकार चीजों को अगले स्तर पर जाने का फैसला किया है। 21 फरवरी को उनके रिश्ते में एक नया मोड़ आएगा क्योंकि वे जीवन भर के लिए पार्टनर बनने की औपचारिक कसम लेंगे।'

Farhan Akhtar and Shibani Dandekar to register marriage in court next month on February 21
फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर - फोटो : सोशल मीडिया

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी से जुड़ी पहले भी कई तरह की रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं। फरहान अख्तर ने 9 जनवरी को अपना 48वां जन्मदिन मनाया था। ऐसे में अभिनेता के जन्मदिन से पहले दावा किया जा रहा था फरहान अपने खास दिन पर अपनी और शिबानी की शादी का एलान कर सकते हैं। इतना ही नही, एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि दोनों मार्च 2022 में शादी करने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Farhan Akhtar and Shibani Dandekar to register marriage in court next month on February 21
फरहान अख्तर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर साल 2018 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। फरहान की ये दूसरी शादी होगी। अभिनेता की पहली शादी अधुना भबानी से हुई थी। दोनों साल 2000 में पति-पत्नी बने थे। दोनों के दो बच्चे हैं। फरहान और अधुना साल 2016 में अलग हो गए थे और फिर दोनों ने साल 2017 में आपसी सहमति से तलाक ले लिया।   

विज्ञापन
Farhan Akhtar and Shibani Dandekar to register marriage in court next month on February 21
फरहान अख्तर - फोटो : फाइल फोटो

वर्क फ्रंट की बात करें तो फरहान अख्तर इन दिनों अपनी फिल्म ‘जी ले जरा’ के काम में लगे हुए हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड की तीन खूबसूरत अभिनेत्री कटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट एक साथ नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन फरहान करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed