बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ना सिर्फ हिंदी फिल्म सिनेमा में बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी बेहतरीन अदाकारी से सभी का दिल जीत चुकी हैं। एक्ट्रेस ने कम समय में काफी शोहरत हासिल कर ली है। यही वजह है कि प्रियंका चोपड़ा आज एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ फैशन आइकन के रूप में भी जानी जाती हैं। अभिनेत्री अक्सर खास मौकों पर कई तरह के आउटफिट्स में नजर आती हैं। अभिनेत्री के यह आउटफिट काफी हटके होते हैं, जो उनके फैंस को बेहद पसंद आते हैं। इसी क्रम में हाल ही में एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में अभिनेत्री का अलग अंदाज देख हर कोई हैरान रह गया। इसके अलावा फोटोज में एक्ट्रेस का आउटफिट भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने साझा कीं फोटोशूट की तस्वीरें, अभिनेत्री के कातिलाना अंदाज ने जीता सबका दिल
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ना सिर्फ हिंदी फिल्म सिनेमा में बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी बेहतरीन अदाकारी से सभी का दिल जीत चुकी हैं। एक्ट्रेस ने कम समय में काफी शोहरत हासिल कर ली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामने आई इन तस्वीरों में अभिनेत्री ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट में नजर आ रही हैं। इसके अलावा एक तस्वीर में वह लाल रंग के स्लीवलैस गाउन में बेहद गॉर्जियस दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा एक मोनोक्रोम फोटो में एक्ट्रेस विंडो पकड़े दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर में उन्होंने वाइट टीशर्ट के साथ गहरे रंग की लिपस्टिक लगाई हुई हैं।
इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, वैनटी फेयर फरवरी 2022। इसके साथ ही अभिनेत्री ने एलिसन वॉर्ड फ्रैंक के अलावा अन्य कई लोगों को टैग कर इस खूबसूरत अनुभव के लिए शुक्रिया कहा। अभिनेत्री की इन तस्वीरों को अभी तक 12 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।
वहीं अभिनेत्री की फोटोज पर उनके फैंस अपनी- अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसके अलावा कई सेलिब्रिटीज भी प्रियंका की फोटो पर कमेंट कर रहे हैं। इस क्रम में अभिनेत्री सोनम कपूर ने लिखा, खूबसूरत मुझे तुम पर गर्व है। पेरिस हिल्टन ने लिखा, गॉर्जियस। इसके अलावा इन तस्वीरों पर पताशा पूनावाला समेत अन्य कई कलाकारों ने भी कमेंट किया है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री आखरी बार फिल्म द मेट्रिक्स रीसरेक्शन्स में नजर आई थीं। अब अभिनेत्री अमेरिकन रोमांटिक ड्रामा टेक्स्ट फॉर यू मूवी में नजर आएंगी। इसके अलावा हिंदी सिनेमा की बात करें तो प्रियंका फरहान खान की फिल्म जी ले जरा में एक्ट्रेस कटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी।