सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'भारत' बॉक्स ऑफिस पर बंपर कलेक्शन कर रही है। फिल्म ने महज चार दिन में 122 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह जल्द ही 200 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी। 'भारत' में जहां एक ओर सलमान के अपोजिट कटरीना कैफ तो वहीं उनकी मां का किरदार सोनाली कुलकर्णी ने निभाया है। खास बात यह है कि सोनाली की उम्र 44 साल है जबकि सलमान की उम्र 53 साल है। यानी कि सलमान से 9 साल छोटी होने के बाद भी सोनाली फिल्म में 'भारत' की मां बनीं। जानिए ऐसी कौन सी फिल्में है जिसमें मां की उम्र से ज्यादा उनके बेटे की उम्र है।
'भारत' में 53 के सलमान की मां बनीं 44 साल की ये एक्ट्रेस, अमिताभ-अक्षय के साथ भी हो है चुका ऐसा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sun, 09 Jun 2019 04:27 PM IST
विज्ञापन
