{"_id":"5cfcdf9bbdec2207786bb08e","slug":"taapsee-pannu-shares-horrble-picture-from-sets-of-game-over-fans-pray-for-her-health","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गेम ओवर के चक्कर में ये क्या हो गई तापसी पन्नू की हालत, फैंस मांगने लगे जल्द ठीक होने की दुआ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गेम ओवर के चक्कर में ये क्या हो गई तापसी पन्नू की हालत, फैंस मांगने लगे जल्द ठीक होने की दुआ
Sun, 09 Jun 2019 04:17 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 09 Jun 2019 04:17 PM IST
विज्ञापन
तापसी पन्नू
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्मों के चक्कर में कभी कभी-बॉलीवुड सेलेब्स को हद से गुजर जाना पड़ता है और इसकी कीमत भी उन्हें कई बार चुकानी पड़ती है। तापसी पन्नू ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की जिसके बाद फैंस उनके लिए दुआ मांगने लगे।
तापसी पन्नू
- फोटो : Twitter
दरअसल शेयर की गई तस्वीर में तापसी के हाथ जले हुए दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं उनके पैरों पर भी प्लास्टर चढ़ा हुआ है। इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस परेशान हो गए। उन्हें लगा कि तापसी के साथ सेट पर कोई दुर्घटना हो गई है। हालांकि, अब तक ये साफ नहीं हो पाया है कि तापसी की ये तस्वीर फिल्म के लिए प्रोस्थेटिक और मेकअप है या फिर उन्हें सही में चोट लगी है।
Yes yes, chiffon sarees in snow capped mountains for 25 days would’ve been tougher... so I choose all this 🤷🏻♀️#GameOver #ActorsLife pic.twitter.com/wypIZXjHNy
— taapsee pannu (@taapsee) June 9, 2019
तापसी पन्नू
तापसी इन दिनों अपनी फिल्म गेम ओवर की शूटिंग कर रही हैं। तस्वीर शेयर करने के साथ तापसी ने लिखा, 'ठंडी वादियों में शिफॉन की साड़ी पहनकर 25 दिन रहना कठिन था इसलिए मैंने यह चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
taapsee pannu
- फोटो : Amar Ujala
हालांकि तापसी को फैंस ने उन्हें शिफॉन की साड़ी पहनकर 25 दिन रहने की सलाह दी बजाय इस तरह की चीजें करने के। तापसी की फोटो पर एक फैन ने लिखा है कि- 'आप जल्दी ही ठीक हो जाएंगी, चिंता मत करो।' वहीं, दूसरे फैन ने लिखा-'अपना ख्याल रखा करो मैम।'
विज्ञापन
Taapsee Pannu
- फोटो : social media
बता दें तापसी की फिल्म गेम ओवर 14 जून को रिलीज होगी। इस फिल्म आश्विन सरवनन डायरेक्ट कर रहे हैं। ये फिल्म तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषा में रिलीज होगी। इस फिल्म में वे एक वीडियो गेम प्रोग्रामर का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में उनके किरदार का नाम स्वप्ना है, जो अपनी एक मेड के साथ घर में रहती हैं।