फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दर्द: भारती सिंह बोलीं- गलत तरीके से छूते थे लोग, करियर की शुरुआत में नहीं थी विरोध करने की हिम्मत

Sat, 17 Jul 2021 10:16 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sat, 17 Jul 2021 10:16 AM IST
विज्ञापन
Bharti Singh On Being Touched Inappropriately By Show Coordinators Reveals
भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

कॉमेडियन भारती सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में कितने संघर्षों के बाद अपनी जगह बनाई है, इससे हर कोई वाकिफ है। भारती सिंह लोगों को पल भर में गुदगुदाने-हंसाने का दम रखती हैं। लेकिन हाल ही में कॉमेडियन के कुछ खुलासे सुनकर हर कोई हैरान है। दरअसल, भारती सिंह ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई राज शेयर किए हैं, जो शायद ही अब तक कोई जानता हो। भारती के संघर्ष और उनके फर्श से अर्श तक पहुंचने की कहानी किसी प्रेरणा से कम नहीं है। इसी दौरान उन्होंने बताया है कि किस तरह से वो अपने करियर की शुरुआत में अपनी मां के साथ सेट पर जाया करती थीं। इसके पीछे एक खास वजह थी। 



गलत तरीके से छूते थे लोग
हाल ही में मनीष पॉल के पॉडकास्ट चैट शो में भारती सिंह ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातें लोगों से साझा कीं। भारती सिंह ने बताया कि वह शोज में अपनी मां को साथ लेकर जाती थीं। लोगों द्वारा किए गए एक्शन्स को वह कई बार समझ ही नहीं पाती थीं। वो लगभग हर शो में अपनी मां को साथ लेकर जाती थीं।

Bharti Singh On Being Touched Inappropriately By Show Coordinators Reveals
भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

भारती सिंह ने कहा, 'मेरी मां मेरे साथ शोज में जाती थीं। उस समय पिता यंग टैलेंट के साथ ट्रैवल करते थे, लेकिन मेरे साथ मां करती थीं। लोग कहते थे कि आंटी चिंता मत करिए, हम आपका ध्यान रखेंगे। मुझे मॉर्डन चीजों के बारे में बहुत कम जानकारी थी। किसी ने मेरी कमर पर हाथ रगड़ा, मुझे नहीं पता चला कि यह लड़कियों के लिए गलत तरह से छूना माना जाता है। जो कॉर्डिनेटर्स जो आपको पैसा देते हैं, आपकी कमर पर हाथ रगड़ते हैं। मैं जानती हूं कि यह अच्छी फीलिंग नहीं होती है, लेकिन वह मेरे अंकल समान हैं। वह गलत नहीं हो सकते। मुझे लगता था कि मैं गलत हूं और वह सही हैं। मैं उस समय नहीं जानती थी कि ये चीजें खराब होती हैं।'

Bharti Singh On Being Touched Inappropriately By Show Coordinators Reveals
भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

भारती आगे कहती हैं, 'भगवान ने हर महिला को एक पावर दी है, जिसमें वह समझ सकती हैं कि सामने वाले इंसान की इंटेंशन क्या है। जब किसी के इरादे ठीक नहीं लगते है तो महिला को पता चल जाता है। मुझे अब लगता है कि मैं बेवकूफ थी जो इन चीजों को समझती ही नहीं थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bharti Singh On Being Touched Inappropriately By Show Coordinators Reveals
भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

भारती सिंह कहती हैं, 'उस वक्त करियर के शुरुआत में मुझे इसके खिलाफ बोलने की मेरे अंदर हिम्मत नहीं थी। मैं अब अपने बारे में आवाज उठाना जानती हूं। अपनी बॉडी के लिए लड़ाई करना जानती हूं। लड़ाई करने की मेरे अंदर हिम्मत आ गई है। मेरे अंदर हिम्मत आ गई है यह बोलने की और पूछने कि की आप क्या देख रहे हो? हम सभी अब बाहर निकलते हैं, खुद की जिंदगी अपने मुताबिक जीते हैं। मैं खुद के लिए बोल सकती हूं। उस समय जब मेरे साथ शोज में ऐसा होता था तो खुद का स्टैंड नहीं ले पाती थी।'

विज्ञापन
Bharti Singh On Being Touched Inappropriately By Show Coordinators Reveals
भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

इसके पहले भारती ने कहा था, 'मेरी जिंदगी में केवल मेरी मां ही थी, पिता नहीं थे, जब मैं दो साल की थी तो उनकी डेथ हो गई थी। मैंने उन्हें देखा तक नहीं, ना ही मेरे घर में उनका कोई फोटो है, मैं उनकी कोई तस्वीर घर में लगाने नहीं देती। मेरी बहन और भाई को पिता का प्यार मिला है लेकिन मुझे नहीं। लेकिन मुझे तो अपने भाई तक का प्यार नहीं मिला क्योंकि सब अपने-अपने काम में बिजी थे। अब शादी के बाद जब मुझे अपने पति हर्ष का प्यार मिला तो समझ आता है कि कोई लड़का आपकी केयर करता है ना तो कैसे करता है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed