फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhediya Trailer: वरुण धवन के एक्शन पर फिदा हुए फैंस, यूजर्स बोले- जबरदस्त एंटरटेनमेंट होने वाला है

Wed, 19 Oct 2022 03:11 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 19 Oct 2022 03:11 PM IST
विज्ञापन
Bhediya Trailer Twitter Reaction: fans are excited after watching Varun Dhawan Kriti Sanon Performance
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता वरुण धवन की बहुचर्चित फिल्म 'भेड़िया' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में वरुण धवन बेहद खौफनाक अंदाज में नजर आ रहे हैं। बता दें कि वरुण धवन के अलावा फिल्म में कृति सेनन, अभिषेक बनर्जी और दीपक डोबरियाल भी अहम किरदार अदा करते नजर आएंगे। ट्रेलर में एक तरफ कॉमेडी का तड़का है तो दूसरी तरफ वरुण का एक्शन अवतार भी है। ट्रेलर देखने के बाद साफ तौर से पता लगता है कि वरुण धवन को एक भेड़िया काट लेता है, जिसके बाद उनके अंदर बदलाव होने लगते हैं। धीरे-धीरे वरुण धवन इच्छाधारी भेड़िया बनने लगते हैं। रिलीज के साथ ही ट्रेलर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही है।



Vivaad Bollywood Ke: जब ईशा देओल के गुस्से की शिकार हुईं अमृता राव, थप्पड़ तक पहुंच गई थी बात

Bhediya Trailer Twitter Reaction: fans are excited after watching Varun Dhawan Kriti Sanon Performance
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

लॉन्च होने के साथ ही 'भेड़िया' का ट्रेलर सोशल मीडिया पर छा गया है। वरुण धवन की फिल्म की यूजर्स जमकर तारीफ कर रहे हैं। साथ ही फिल्म के वीएफएक्स भी यूजर्स को बेहद पसंद आ रहे हैं। कुछ यूजर्स ट्रेलर देखने के बाद 'भेड़िया' की तुलना 'ऊंचाई' से कर रहे हैं और कह रहे हैं कि दोनों ही फिल्में जबरदस्त होने वाली हैं। एक यूजर ने लिखा, आने वाली दिनों में जो फिल्में अच्छी होने वाली हैं, वह हैं 'भेड़िया' और 'ऊंचाई'। 'ऊंचाई' भले सफल न हो, लेकिन 'भेड़िया' सफल होगी।




 

Bhediya Trailer Twitter Reaction: fans are excited after watching Varun Dhawan Kriti Sanon Performance
भेड़िया का ट्रेलर हुआ रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेलर में यूजर्स वरुण धवन का ट्रांसफॉर्मेशन देखकर भी दंग हैं। एक्टर का यह अंदाज उन्हें बेहद पसंद आ रहा है। संयोग की बात यह है कि आज ही वरुण धवन को इंडस्ट्री में एक दशक भी पूरा हुआ है। इस खास मौके पर 'भेड़िया' का ट्रेलर लॉन्च किया गया है। एक तरफ यूजर्स वरुण की इस आगामी फिल्म की तारीफ कर रहे हैं तो दूसरी ओर उन्हें इंडस्ट्री में दस साल पूरे होने की जमकर बधाईयां भी दे रहे हैं। अधिकांश यूजर्स को ट्रेलर पसंद आया है और फिल्म के प्रति अपना उत्साह प्रदर्शित कर रहे हैं। हालांकि, कुछ यूजर्स ने ट्रेलर को नकारात्मक प्रतिक्रिया भी दी है। 








विज्ञापन
विज्ञापन
Bhediya Trailer Twitter Reaction: fans are excited after watching Varun Dhawan Kriti Sanon Performance
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया
भेड़िया के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर मिल रही यूजर्स की प्रतिक्रिया को देखते हुए कहा जा सकता है कि यह वरुण धवन की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। आपको बता दें कि इसका निर्देशन अमर कौशिक ने किया है, और इसके प्रोड्यूसर दिनेश विजान हैं। भेड़िया के राइटर निरेन भट्ट हैं और म्यूजिक सचिन जिगर ने दिया है। फिल्म के गानों के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed