मनोज तिवारी और रवि किशन भोजपुरी सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। हालांकि अब दोनों अभिनेता होने के साथ-साथ राजनेता भी हैं। साल 2009 में मनोज तिवारी ने समाजवादी पार्टी की तरफ से शुरुआत की थी। हालांकि वो जल्द ही बीजेपी में शामिल हो गए थे। मनोज तिवारी के बाद रवि किशन ने भी राजनीति में कदम रखा। मनोज तिवारी का कहना है कि रवि किशन को राजनीति में लाने वाले वही थे। मनोज तिवारी ने कपिल शर्मा के शो में बताया कि रवि किशन को जब वह राजनीति में लाए थे तो लोगों ने उनसे कहा था कि वो अपनी सबसे बड़ी समस्या को लेकर आ रहे हैं।
Bhojpuri: जब रवि किशन को राजनीति में लाने पर लोगों ने मनोज तिवारी को दिए थे ताने, कहा- अपनी समस्या ला रहे हो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रवि किशन से पहले मनोज तिवारी ने रखा था कदम
अगर फिल्मों की बात की जाए तो मनोज तिवारी ने रवि किशन से पहले फिल्म जगत में कदम रखा था। मनोज तिवारी ने कहा कि वो रवि किशन की फिल्मों में आइटम सॉन्ग कर चुके हैं। अपनी फिल्मों पर बात करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि वो रवि किशन को कभी भी गंभीरता से नहीं लेते हैं। मनोज तिवारी ये कहते हुए हंस पड़ें।
उनकी फिल्मों में आइटम सॉन्ग कर चुका हूं
मनोज तिवारी ने आगे बातचीत में कहा, ‘मैं कभी भी उस आदमी को गंभीरता से नहीं लेता। मनोज तिवारी ने रवि किशन पर चुटकी लेते हुए कहा, ‘ये हमारे सीनियर है और हमसे पहले से फिल्म करते आए हैं। हम बहुत बाद में आए हैं। मैं इनकी फिल्मों में आइटम सॉन्ग कर चुका हूं’।
रवि किशन बन चुके थे सुपरस्टार
मनोज तिवारी ने आगे कहा, ‘जब वो सिंगर थे तब रवि किशन सुपरस्टार बन चुके थे’। मनोज तिवारी ने कहा, ‘जब हम केवल गाना गाते थे तो उस दौरान सिंगर्स की ज्यादा वैल्यू नहीं थीं’। मनोज तिवारी ने कहा, ‘रवि किशन इकलौते भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार थे उस समय हम लोगों को कुछ नहीं समझते थे’। जब ये सुपरस्टार थे तो हमें कुछ नहीं समझते थे।
भोजपुरी सिनेमा के हैं बड़े सितारे
मनोज तिवारी उत्तर पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद हैं। लेकिन मनोज तिवारी जब समाजवादी पार्टी में थे तब उन्होंने योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ा था। हालांकि वो चुनाव हार गए थे। हालांकि मनोज तिवारी ने कुछ ही समय में ये पार्टी छोड़ दी थी और कहा था कि वो समाजवाद को समझने के लिए गए थे, लेकिन उनके साथ धोखा हुआ।