फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: इन स्टारकिड्स के इश्क की अफवाहों ने इंडस्ट्री में मचाई हलचल, शाहरुख की लाडली से लेकर सैफ की बेटी तक हैं शामिल

Fri, 01 Oct 2021 09:44 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 01 Oct 2021 09:44 PM IST
विज्ञापन
Bollywood: Rumors of love between these star kids created a stir in the industry, know the list here
स्टार किड्स - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री में सितारों का एक-दूसरे से नाम जुड़ना आम बात है। एक-दूसरे के काम करने के साथ ही कई बार इन कलाकारों के इश्क की अफवाहें भी उड़ने लगती हैं। फिल्म जगत में अफवाहों का यह सिलसिला सिर्फ फिल्मी कलाकारों तक ही सीमित नहीं है। कई बार इन खबरों को लेकर कई स्टार किड्स भी चर्चा का विषय बने रहते हैं। सोशल मीडिया पर इन स्टार किड्स की लव लाइफ को लेकर अक्सर कई अफवाहें सुनने को मिलती हैं। इस लिस्ट में कई ऐसे स्टार किड्स शामिल हैं। तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ स्टार किड्स के बारे में जिनके बड़े होते ही तेज हुए इश्क के चर्चे- 

 
अनन्या पांडे
बॉलीवुड अदाकारा अनन्या पांडे का नाम अभिनेता ईशान खट्टर के साथ जुड़ चुका है। ईशान और अनन्या ने एक साथ फिल्म काली पीली में काम किया है। इस फिल्म की रिलीज के बाद यह दोनों मालदीव में साथ में छुट्टियां मनाने गए थे।
 
Bollywood: Rumors of love between these star kids created a stir in the industry, know the list here
जाह्नवी कपूर  - फोटो : सोशल मीडिया

जाह्नवी कपूर 
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर का इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले ही अक्षत रंजन के साथ नाम जुड़ा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक जाह्नवी और अक्षत एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

Bollywood: Rumors of love between these star kids created a stir in the industry, know the list here
सुहाना खान - फोटो : सोशल मीडिया

सुहाना खान
फिल्म इंडस्ट्री के बादशाह शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में मीडिया में ऐसी खबरें आईं थी कि वह जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं। इन खबरों के साथ ही सुहाना का नाम चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे के साथ भी जोड़ा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood: Rumors of love between these star kids created a stir in the industry, know the list here
इरा खान - फोटो : सोशल मीडिया

इरा खान 
बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान की बेटी ईरा खान ने लंबे समय तक चर्चा में रहने के बाद यह साफ कि वह नुपुर शिखरे को डेट कर रही हैं। बता दें कि नुपुर ईरा के हेल्थ ट्रेनर हैं। 

विज्ञापन
Bollywood: Rumors of love between these star kids created a stir in the industry, know the list here
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

सारा अली खान
अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान के बारे में ऐसी खबरें सामने आईं थी कि वह फिल्म केदारनाथ के असिस्टेंड डायरेक्टर जेहान हंडा को डेट कर रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed