छठ पूजा की संस्कृति से आने वाले रवि किशन ने सोचा भी न होगा कि उनकी किस्मत का सूरज अस्ताचल से उदयाचल तक पहुंचेगा, लेकिन अपने नाम की तरह रोजाना अपने काम में बेहतरी की बदौलत आज वो हकीकत में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के रवि यानि सूरज बन गए। रवि किशन ने यहां तक का सफर ऐसे ही नहीं तय किया। इसके पीछे उनकी जीतोड़ मेहनत और परिवार का साथ बड़ी वजह बनी। कभी 12 लोगों के साथ एक ही कमरे में रहकर अपने सपनों को पूरा करने की लगन ने आज उन्हें करोड़ों का मालिक बना दिया है। आज रवि किशन का जन्मदिन है। आइए जानते हैं, इनके संघर्ष की कहानी...
Ravi Kishan Birthday: कभी 12 लोगों के साथ एक कमरे में रहते थे रवि किशन, आज हैं इतनी संपत्ति के मालिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामलीला में बने सीता
अपना हीरो बनने का सपना पूरा करने के लिए रवि किशन संघर्ष के कठिन दौर से गुजरे हैं। उनका बचपन आर्थिक तंगी में गुजरा। एक डेयरी चलाने वाले उनके पिता नहीं चाहते थे कि बेटा डांस करे। लेकिन, रवि किशन के सिर पर तो कुछ कर दिखाने और कुछ बनने का जुनून सवार था। रवि किशन का जन्म मुंबई में ही हुआ था, लेकिन उनके पिता का बिजनेस बंद हो गया जिस वजह से उन्हें वापस अपने गांव जौनपुर जाना पड़ा। रवि किशन को सिनेमा का शुरू से ही बहुत शौक था। उन्हें एक्टिंग का ऐसा चस्का लगा कि वह रामलीला में सीता का किरदार निभाने लगे। उनके पिताजी को ये काम बेहद खटक रहा था। रवि किशन ने खुद एक इंटरव्यू में ये खुलासा किया था कि अभिनय के शौक की वजह से कई दफा उन्हें पिता से मार भी खानी पड़ी है।
500 रुपए लेकर आए मुंबई
पिता के विरोध के बीच रवि किशन ने हीरो बनने का सपना देख लिया था। इसी विरोध के बीच 17 साल के रवि किशन मां से 500 रुपये लेकर मुंबई भाग आए। अपने सपनों को पूरा करने के लिए उन्होंने अपना घर और परिवार छोड़ दिया। रवि किशन ने एक बातचीत के दौरान कहा था, 'उनकी मां ने उनके सपनों का हमेशा समर्थन किया है। उन्होंने बताया कि ये पैसे उनकी मां ने ही उन्हें दिए थे।'
'तेरे नाम' से मिली पहचान
500 रुपए लेकर मुंबई आए रवि किशन उसी चॉल में रहे जहां उनका परिवार पहले रहता था। फिल्म जगत में संघर्ष करते हुए उन्हें साल 1992 में बी-ग्रेड की फिल्म 'पीतांबर' में काम करने का मौका मिला। हालांकि इसके बाद भी उन्हें अपने सपनों के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। रवि किशन की किस्मत के सितारे तब चमके जब उन्हें सलमान खान की फिल्म 'तेरे नाम' ऑफर हुई। फिल्म में उन्होंने भूमिका चावला के मंगेतर का किरदार निभाया। उनके किरदार को फिल्म में काफी पसंद किया गया। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया।
बिग बॉस में मिली एंट्री
भोजपुर फिल्मों का यह सितारा 2006 में बिग बॉस के जरिये हर घर में पहुंचा और अपने क्षेत्रीय लहजे से लोगों का प्रिय भी बन गया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उत्तर भारत के इस सितारे ने दक्षिण की फिल्मों में भी खलनायक की भूमिका निभाई तो वहां वे नायकों पर भारी पड़े। रवि किशन ने भोजपुरी फिल्मों से लेकर बॉलीवुड और टॉलीवुड तक का सफर। इसने न सिर्फ उन्हें मशहूर बनाया, बल्कि अमीर भी बनाया।