भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सोशल मीडिया की भी रानी हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन उनकी फोटोज और वीडियोज वायरल होती हैं। अभिनय के साथ-साथ अक्षरा डांसिंग में भी नंबर वन हैं। उनके डांस वीडियो इंटरनेट पर छाए रहते हैं। एक बार फिर अक्षरा ने अपना एक डांस वीडियो साझा किया है, जो काफी पसंद किया जा रहा है।
Akshara Singh: 'कंगना तेरा नी' गाने पर अक्षरा सिंह ने लगाए ठुमके, यूजर ने कहा, 'फायर ब्यूटी क्वीन'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षरा सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया है। इसमें उनका डांस और अंदाज दोनों काफी शानदार लग रहे हैं। वीडियो में अक्षरा 'कंगना तेरा नी...' गाने पर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। उन्होंने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं। अक्षरा का हेयर स्टाइल और न्यूड मेकअप उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं।
इस वीडियो के साथ अक्षरा ने शानदार कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'मैं सर्वाइव कर पाती हूं, क्योंकि मेरे अंदर जो आग है वह मेरे आसपास की आग से ज्यादा तेज है।' इसके साथ अक्षरा ने फायर इमोजी और हार्ट इमोजी पोस्ट किए हैं।
अक्षरा के इस वीडियो पर फैंस की काफी अच्छी प्रतिक्रिया आ रही है। यूजर्स को उनके डांसिंग मूव्स बेहद पसंद आ रहे हैं। यूजर्स उन्हें फायर ब्यूटी क्वीन कह रहे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपकी खूबसूरती की तारीफ करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।' एक यूजर ने लिखा, 'आपका लुक, आपकी स्माइल सबकुछ परफेक्ट है। आप कैसे कर लेती हो? आपके अंदर प्रतिभा कूट-कूट कर भरी है।'