फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: शूटिंग करने जहानाबाद पहुंचीं अक्षरा सिंह, फैंस की भीड़ देखकर बोलीं- जान ले लो मेरी

Mon, 29 Nov 2021 11:49 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 29 Nov 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
bhojpuri actress akshara singh shooting in jehanabad for upcoming film fans come to see her
अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अपने अभिनय से लाखों लोगों का दिल जीता। सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। इन दिनों अक्षरा सिंह अपनी आगामी फिल्म ‘सबका बाप अंगूठा छाप’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में अक्षरा सिंह के अलावा श्रुति राव भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आने वाली हैं। फिल्म में अक्षरा सिंह के साथ दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ मुख्य भूमिका में हैं। हाल ही में अक्षरा सिंह प्रयागराज की सड़कों पर शूटिंग करती हुईं नजर आई थीं, जहां वो अपने गाने की रिहर्सल कर रही थीं।



अक्षरा को देखने के लिए उमड़ी फैंस की भीड़

अपने आगामी शेड्यूल के लिए अभिनेत्री बिहार के जिला जहानाबाद में शूटिंग करने के लिए पहुंचीं। अक्षरा की यूपी बिहार में एक अच्छी खासी फैन फॉलोइंग हैं। जैसे ही अक्षरा बिहार पहुंचीं उनको देखने के लिए फैंस की भीड़ उमर पड़ी। सोशल मीडिया पर अक्षरा सिंह ने हाल ही में एक वीडियो साझा की, जिसे देखने के बाद ये साफ जाहिर है कि अक्षरा सिंह को चाहने वालों की कमी नहीं है। अक्षरा को देखने के लिए भारी मात्रा में भीड़ उमर पड़ी है।

bhojpuri actress akshara singh shooting in jehanabad for upcoming film fans come to see her
अक्षरा सिंह - फोटो : Instagram

अक्षरा ने कहा बस जान ले लो

सोशल मीडिया पर अक्षरा ने जहानाबाद के प्रशंसकों से मिले प्यार और सम्मान के लिए उनका शुक्रियाअदा किया। इसी के साथ प्रशंसकों का हुजूम देखते हुए अभिनेत्री ने लिखा, ‘बस अब जान ही ले लो मेरी’। इसी के साथ अक्षरा ने उसमें हग वाला इमोजी भी बनाया। अक्षरा सिंह को देखने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ी और इसी के साथ मंच पर अक्षरा सिंह को डांस करते हुए देख फैंस भी खुद को डांस करने से रोक नहीं सके।

View this post on Instagram

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

bhojpuri actress akshara singh shooting in jehanabad for upcoming film fans come to see her
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी सिनेमा की सबसे अधिक फीस लेने वाली अभिनेत्री

अक्षरा सिंह को भोजपुरी सिनेमा में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने के लिए जाना जाता है, बल्कि वो भोजपुरी की सबसे अधिक फीस लेने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं। अक्षरा सिंह को भोजपुरी सिनेमा की शेरनी कहा जाता है। अभिनेत्री अपने वीडियो के जरिए अक्षरा अपने दर्शकों का मनोरंजन करती रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
bhojpuri actress akshara singh shooting in jehanabad for upcoming film fans come to see her
अक्षरा सिंह - फोटो : Instagram

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

इन दिनों अक्षरा सिंह के नए म्यूजिक एल्बम ‘अखियों से गोली मारब’ का गाना ‘टुकुर-टुकुर’ दर्शकों द्वारा बहुत ही पसंद किया जा रहा है। बहुत ही जल्द अक्षरा सिंह अपने चाहने वालों के लिए नए गाने और फिल्म्स लेकर आ रही हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी अक्षरा सिंह की अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। वो अक्षर अपनी खूबसूरत और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती हैं।

विज्ञापन
bhojpuri actress akshara singh shooting in jehanabad for upcoming film fans come to see her
अक्षरा सिंह - फोटो : Instagram

रवि किशन के साथ की थी शुरुआत

अक्षरा सिंह ने अपने करियर की शुरुआत रवि किशन के साथ की थी। अक्षरा ने कहा, ‘आज मैं जो भी आपके सामने खड़ी हूं वो सिर्फ इन्हीं की वजह से संभव हो पाया है। सभी चीजों के लिए आपका धन्यवाद रवि जी’। दरअसल अक्षरा सिंह का बचपन से डांस और अभिनय के प्रति रुझान था, लेकिन वो भोजपुरी सिनेमा का हिस्सा नहीं बनना चाहती थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed