फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ कर ट्रोल हुईं आम्रपाली दुबे, लोग बोले- 'चापलूसी शुरू'

Sat, 05 Dec 2020 12:14 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 05 Dec 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Bhojpuri Actress Amrapali Dubey Trolled After Praises UP Cm Yogi Adityanath For UP Film City
सीएम योगी आदित्यनाथ, आम्रपाली दुबे - फोटो : Instagram

सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी बनाने का ऐलान किया है। इस सिलसिले में हाल ही में वो मुंबई में भी कई फिल्म प्रोड्यूसर्स से मिलने के लिए पहुंचे थे। सीएम के इस कदम की कई सितारे काफी सराहना कर रहे हैं। ऐसे में भोजपुरी सिनेमा की टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार आम्रपाली दुबे ने भी उनकी तारीफ की। लेकिन ऐसा कर आम्रपाली ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं।

Bhojpuri Actress Amrapali Dubey Trolled After Praises UP Cm Yogi Adityanath For UP Film City
आम्रपाली दुबे - फोटो : ट्विटर

भोजपुरी सिनेमा की टॉप अभिनेत्री आम्रपाली दुबे अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। आम्रपाली सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वो सोशल मीडिया के माध्यम से कई पोस्ट करती रहती हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए एक पोस्ट साझा की है। जिसके चलते वो ट्रोल हो गई हैं।

Bhojpuri Actress Amrapali Dubey Trolled After Praises UP Cm Yogi Adityanath For UP Film City
आम्रपाली दुबे - फोटो : instagram

आम्रपाली ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट में उन्होंने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीर साझा की है। तस्वीर के साथ आम्रपालीने कैप्शन में लिखा, 'थैंक्यू सो मच महाराज जी। आज मुझे उत्तर प्रदेश का वासी होने के साथ-साथ बेटी (जो फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाना चाहती है) होने पर गर्व हो रहा है।'

View this post on Instagram

A post shared by Dubey Aamrapali 🎀 (@aamrapali1101)

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri Actress Amrapali Dubey Trolled After Praises UP Cm Yogi Adityanath For UP Film City
आम्रपाली दुबे - फोटो : instagram

अपनी पोस्ट में आगे आम्रपाली ने लिखा, 'जब हमारे यहां फिल्म नगरी बनेगी सर, तो जो फैमिली अपनी बच्चियों को घर से दूर नहीं जाने देना चाहती थी वे भी अपनी बेटियों का साथ देंगे और बढ़ावा भी देंगे। ये कहेंगे कि अच्छा, महाराज जी ने फिल्म सिटी तो पास में ही बनवाई है, मैं बच्ची के साथ सेट पर चला जाता हूं। उसका मन रह जाएगा। और ऐसे ही बच्चियां नए काम और नया मुकाम कमाएंगी वो भी बिना अपना घर छोड़े। आप गोरखपुर और उत्तर प्रदेश के लिए जो कर रहे हैं ये युगों युगों तक उत्तर प्रदेश को सफलता देता रहेगा। दंडवत प्रणाम।'

विज्ञापन
Bhojpuri Actress Amrapali Dubey Trolled After Praises UP Cm Yogi Adityanath For UP Film City
आम्रपाली दुबे - फोटो : instagram/aamrapali1101

अपनी इस पोस्ट को लेकर आम्रपाली ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। हालांकि कई लोग आम्रपाली के इस पोस्ट की सराहना कर रहे हैं। तो वहीं कई लोग इस पर कमेंट कर उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने उनके पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा 'चापलूसी शुरू'। तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'चाटुकारिता'। गौरतलब है कि आम्रपाली भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्री हैं हालांकि उन्होंने अपना करियर हिंदी धारावाहिकों से ही किया था।

पढ़ें: आदित्य नारायण के रिसेप्शन में दिखा गोविंदा का 'हीरो नं.1' अंदाज, पत्नी सुनीता ने भी लगाए ठुमके

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed