फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: अजीब सी बीमारी से जूझ रही हैं काजल राघवानी, फैंस ने कहा- ये तो कुछ अलग ही है

Wed, 06 Oct 2021 12:50 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 06 Oct 2021 12:50 PM IST
विज्ञापन
bhojpuri actress kajal raghwani revealed about her weird disease know details
काजल राघवानी - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी सिनेमा की अदाकारा काजल राघवानी ने अपनी अदायगी से लाखों लोगों का दिल जीता है। उनकी अभिनय कला को भोजपुरी सिनेमा में बहुत पसंद किया जाता है। जितना अधिक काजल अपनी फिल्मों के लिए मशहूर हैं उतना ही वो सोशल मीडिया पर भी लोकप्रिय हैं। काजल राघवनी को सोशल मीडिया पर लाखों लोग फॉलो करते हैं। सोशल मीडिया पर वो अक्सर मजेदार वीडियो साझा करती रहती हैं। लेकिन काजल राघवानी एक अजीब सी बीमारी से जूझ रही है जिसकी जानकारी उन्होंने मीडिया के साथ साझा की।



काजल राघवानी ने बताई अपनी बीमारी

अपनी बीमारी का खुलासा करते हुए काजल राघवानी ने बताया कि वो अपनी जिंदगी में एक अजीब सी बीमारी से गुजर रही हैं। उन्होंने कहा, ‘खाना नहीं खाओ तो दिमाग काम नहीं करता और खा लो तो शरीर काम नहीं करता है’। उनकी इस बीमारी को सुनने के बाद प्रशंसक भी अपनी परेशान हो गए और काजल की वीडियो पर उन्होंने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया जाहिर की।

bhojpuri actress kajal raghwani revealed about her weird disease know details
काजल राघवानी - फोटो : instagram

फैंस हुए उनकी बीमारी से परेशान

अभिनेत्री की इस वीडियो को देखने के बाद और उनकी इस अजीबो-गरीब बीमारी के बारे में जानने के बाद उनके प्रशंसक भी उन्हें कमेंट करने लगे। एक यूजर ने कहा ‘आपकी बीमारी तो बिलकुल ही अलग है’। तो वही दूसरे यूजर ने कहा ‘अजीब सी बीमारी है’। काजल की इस मजेदार वीडियो को लाखों लोगों ने पसंद किया और इसके साथ ही इस पर ढेर सारे कमेंट किए।

bhojpuri actress kajal raghwani revealed about her weird disease know details
काजल राघवानी - फोटो : Instagram

गुजराती फिल्मों में किया काम

भोजपुरी फिल्मों में आने से पहले काजल राघवानी मराठी और गुजराती फिल्मों में काम कर चुकी हैं। गुजराती में करीब 25 से ज्यादा फिल्में कर चुकी हैं। काजल ने एक मीडिया से खास बातचीत के दौरान बताया था कि उन्होंने महज 11 साल की उम्र में ही एक्टिंग करना शुरू कर दिया था और उनकी पहली फिल्म मराठी थी। उन्होंने कभी भी एक्टिंग भी नहीं सीखी थी बल्कि खुद ही अभिनय सीखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
bhojpuri actress kajal raghwani revealed about her weird disease know details
काजल राघवानी - फोटो : यूट्यूब

पापा की थी ये इच्छा

काजल ने आगे मीडिया से खास बातचीत में बताया था कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि वो फिल्मों में अभिनय करेंगी, हालांकि उनके पिता की हमेशा से ये इच्छा थी कि वह उन्हें टीवी पर देखें। एक्ट्रेस बनने के सफर में उनके परिवार ने उनका पूरा साथ दिया और मां ने उन्हें सबसे ज्यादा सपोर्ट किया।

विज्ञापन
bhojpuri actress kajal raghwani revealed about her weird disease know details
काजल राघवानी - फोटो : Insatagram- @kajalraghwani

रिश्तेदारों ने मारे ताने

काजल राघवानी ने बताया कि जब उन्होंने अपना फिल्मी सफर शुरू किया था तो उस दौरान उन्हें लोगों द्वारा काफी कुछ सुनने को मिला सिर्फ इतना ही नहीं लोगों और उनके रिश्तेदारों ने उन्हें कई ताने भी मारे, लेकिन उनके माता-पिता का समर्थन हमेशा उनके साथ रहा। आज काजल राघवानी न सिर्फ भोजपुरी फिल्म जगत का बड़ा नाम हैं बल्कि वो सबसे अधिक फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में शुमार हैं।

 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed