फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: एक्ट्रेस मोनालिसा ने पति संग तस्वीरें की शेयर, दोनों की केमस्ट्री देख फैंस हार रहे दिल

Sat, 05 Mar 2022 09:29 PM IST
रोमा रागिनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 05 Mar 2022 09:29 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri Actress Monalisa shared picture with husband Vikrant Singh on Social Media
मोनालिसा - फोटो : Instagram

भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहती हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए फोटो शेयर करती रहती हैं। फैंस भी भोजपुरी अभिनेत्री पर प्यार लुटाते हैं। एक बार फिर मोनालिसा ने अपने पति विक्रांत के साथ तस्वीरें शेयर की है। तस्वीर में मोनालिसा और विक्रांत कॉफी मग पकड़े हुए हैं। दोनों साथ में बेहद प्यारे लग रहे हैं। मोनालिसा की उनके पति के साथ केमस्ट्री देखकर लोग प्यार लुटा रहे हैं। 


 
Bhojpuri Actress Monalisa shared picture with husband Vikrant Singh on Social Media
मोनालिसा - फोटो : Instagram

बता दें कि मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत की जोड़ी स्मार्ट जोड़ी में धमाल मचा रही है। शो में विक्रांत ने मोनालिसा को 25 कुर्सी पर बिठाकर दर्शकों को चौंका दिया था। मोनालिसा ने शिमरी ड्रेस में एक तस्वीर शेयर की थी। जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थी। मोनालिसा की इस तस्वीर देखकर फैंस अपना दिल हार रहे हैं। मोनालिसा ने इस तस्वीर में शिमरी हाई स्लिट स्कर्ट ड्रेस पहनी हैं। इस ड्रेस में मोनालिसा ग्लैमरस लग रही हैं। 

Bhojpuri Actress Monalisa shared picture with husband Vikrant Singh on Social Media
मोनालिसा और विक्रांत सिंह - फोटो : social media

वहीं मोनालिसा और विक्रांत स्मार्ट जोड़ी में धमाल मचा रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कई लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह पति विक्रांत सिंह के साथ नजर आ रही हैं। फोटोज में मोनालिसा लाल रंग जोड़े में दुल्हन की तरह सजी दिख रही हैं। माथे पर टीका, हाथों में लाल चूड़ियां, सिर पर लाल चुनरी डाले मोनालिसा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं विक्रांत क्रीम कलर की शेरवानी में उन्हें टक्कर देते दिख रहे हैं। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri Actress Monalisa shared picture with husband Vikrant Singh on Social Media
मोनालिसा - फोटो : monalisa instagram

कुछ दिनों पहले मोनालिसा अपनी वैनिटी वैन में मोहम्मद रफी के मशहूर गाने 'तारीफ करूं क्या' उसकी पर झूमती नजर आईं। इस दौरान उन्होंने लाल रंग के पैजामे के साथ हरे रंग का क्रॉप टॉप पहना हुआ था। इसके साथ ही अभिनेत्री खुले बालों में बेहद प्यारी नजर आ रही थीं।


 
विज्ञापन
Bhojpuri Actress Monalisa shared picture with husband Vikrant Singh on Social Media
Monalisa - फोटो : instagram/aslimonalisa

खूबसूरत अभिनेत्री मोनालिसा का असली नाम अंतरा विश्वास हैं। उन्होंने भोजपुरी फिल्मों के साथ हिंदी, बंगाली, उड़िया, तमिल, कन्नड़ और तेलुगू फिल्में भी की हैं। मोनालिसा ने संस्कृत से ग्रेजुएशन किया है। एक्ट्रेस अपने बोल्ड फोटो के लिए चर्चा में बनी रहती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed